PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर, Immigration कंपनियों पर ED की पड़ी रेड, लाखों रूपये सहित आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस की बरामद,

jalandhar-ed-raid-red-leaf-immigration-private-limited-chandigarh-and-ludhiana-19-lakh-cash-and-devices-seized

.

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : जालंधर ED ने लुधियाना और चंडीगढ़ में बड़ी इमिग्रेशन कंपनियों (immigration companies) के खिलाफ कार्रवाई की है। ईडी (ED) की टीमों ने रेड लीफ इमिग्रेशन प्राइवेट लिमिटेड (Red Leaf Immigration Private Limited), ओवरसीज पार्टनर एजुकेशन कंसल्टेंट्स (Overseas Partner Education Consultants) और इन्फोविज सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस (Infowiz Software Solutions) और

.

.

अन्य संबंधित पांच कमर्शियल और रिहायशी संपत्तियों में चेकिंग अभियान चलाया। ये सभी कार्रवाई पीएमएलए (PMLA) 2002 के तहत की गई। इस दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और 19 लाख की नकदी बरामद की गई है। ईडी (ED) द्वारा यह कार्रवाई पंजाब पुलिस और दिल्ली पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर (FIR) के आधार पर की गई।

.

jalandhar-ed-raid-red-leaf-immigration-private-limited-chandigarh-and-ludhiana-19-lakh-cash-and-devices-seized

इस संबंध में शिकायत फॉरेन क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन ऑफिस, यूएस एम्बेसी (USA Embassy), नई दिल्ली द्वारा दी गई थी। इस शिकायत को आधार बनाया गया। इसमें वीजा कंसल्टेंट मेसर्स रेड लीफ इमिग्रेशन प्राइवेट लिमिटेड (Red Leaf Immigration Private Limited), मेसर्स ओवरसीज पार्टनर एजुकेशन कंसल्टेंट्स (Overseas Partner Education Consultants) और अन्य द्वारा की गई धोखाधड़ी की गतिविधियों का उल्लेख किया गया था।​​​​​​ 

.

.

ईडी (ED) की जांच से पता चला है कि आरोपी व्यक्तियों/ संस्थाओं ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अध्ययन या काम करने के इच्छुक अयोग्य वीजा आवेदकों के शिक्षा प्रमाण पत्र/अनुभव पत्रों में जालसाजी की थी। उन्होंने झूठे कमीशन/फीस के बदले वीजा आवेदन के लिए न्यूनतम खाता शेष दिखाने के लिए विभिन्न वीजा आवेदकों के खातों में धनराशि स्थानांतरित की और

.

उन्होंने विभिन्न तथ्यों और परिस्थितियों में हेराफेरी करके संयुक्त राज्य अमेरिका के वीजा के लिए अपनी पात्रता दिखाने में विभिन्न वीजा आवेदकों की झूठी मदद की। ऐसी आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से आरोपी व्यक्तियों व संस्थाओं ने वीजा आवेदकों से मोटी रकम वसूली है। ऐसी आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से कमाया पैसा अचल संपत्तियों की खरीद में निवेश किया गया और विभिन्न बैंक खातों में जमा किया गया।