PTB Crime न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : जालंधर जिले में लगातार ट्रैवल एजेंट द्वारा धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं, ऐसे में जिला प्रशासन और जिला पुलिस को पंजाब सरकार द्वारा दी गई हिदायतों के बावजूद शहर में बिना लाइसेंस के धड़ले से अवैध ट्रैवल एजेंट अपना गोरखधंधा चला रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन ट्रैवल एजेंट से मोटी रकम वसूली जा रही है, जिनमें कुछ पुलिस अधिकारी व कुछ तथाकथित नेता भी मौजूद है जिनकी शहर पर अवैध Travel Agent शहर में पुलिस व जिला प्रशासन की आँख के नीचे बैठकर सरेआम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए
. .भोलेभाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। इसका जीता जागता सबूत उस समय देखने को मिला जब जालंधर के Grand Mall में स्थित Aradhya Enterprise 3rd Floor 305/B Jalandhar में कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। Jalandhar, से सामने आया है जहां के एक ट्रेवल एजेंट द्वारा एक व्यक्ति को मलेशिया भेजने के नाम पर लाखों की ठगी की और ऑफिस बंद कर भाग गया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह भी पता चला है कि उक्त ट्रैवल एजेंट का कोई लाइसेंस नहीं था और वह बिना लाइसेंस के ही धड़ले से शहर में अपना कारोबार कर रहा था
.
.उक्त पीड़ित लोगों का कहना है कि Aaradhya Enterprises के Travel Agent ने नकली वीजा देकर उनसे लाखों रूपये ठग लिए और अब वह ऑफिस बंद कर भाग गया है। पीड़ित ने कहा कि उसे इस धोखाधड़ी का उस समय पता चला जब उसने अपना वीज़ा चेक करवाया और तुरंत Aaradhya Enterprises BMC Chowk स्थित Grand Mall Office Jalandhar पहुंचा तो ट्रैवल एजेंसी के कर्मचारी ऑफिस को ताला लगा कर वहां से भाग खड़े हुए।
.
इस दौरान भारी हंगामा होता देख जब पुलिस व मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे तो पीड़ित जिसने अपनी पहचान गुरदीप सिंह बताई ने कहा कि वह माछीवाडा का रहने वाला है जहां पर वह खेती-बाड़ी का काम करता है। 3 महीने पहले उसे फेसबुक के माध्यम से Aaradhya Enterprises ट्रैवल एजेंसी जालंधर का पता चला, जिसके बाद उसने मलेशिया जाने के लिए ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से वीजा अप्लाई किया। मलेशिया का वीजा अप्लाई करने के लिए उसने ट्रैवल एजेंसी को डेढ़ लाख रुपए नगद दिए थे, जिसके बाद ट्रैवल एजेंसी ने उसे एक वीजा दे दिया।
.22 दिसंबर को उसकी मलेशिया की फ्लाइट है, जिससे पहले जब गुरदीप ने 27 नवंबर को अपने वीजा को Online करने लगा तो उसे पता चला कि वह वीजा ही नकली है। इस बारे में उसने जब Aradhya Enterprise Grand Mall 3rd Floor 305/B Jalandhar के ऑफिस में काम करने वाले थापा नामक व्यक्ति से सम्पर्क किया तो उसने गुरदीप के रूपए वापिस देने की बात कह कर 5 दिसंबर को ऑफिस बुलाया।
. .आज वह जब Aradhya Enterprise 3rd Floor 305/B Jalandhar के ऑफिस पहुंचा तो गुरदीप ने जैसे ही थापा नामक व्यक्ति से बात की तो पहले उसने 50 हज़ार देने की बात कही, लेकिन बाद में वह मुकर गया और ऑफिस को ताला लगाकर भाग खड़ा हुआ। उसने मौके पर देखा कि इस दौरान travel Agencies के बाहर लगा बैनर भी नहीं था। जिसके बाद उसे शक हुआ और उसने स्थानीय पुलिस व मीडिया कर्मियों से सम्पर्क किया। फ़िलहाल गुरदीप ने कहा कि वह इस मामले संबंधी पुलिस को लिखित शिकायत देंगे ताकि उक्त आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर सके।
.








































