PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

जालंधर के प्रसिद्ध उद्योगपति व एस एस जैन सभा के पूर्व प्रधान, समाज रत्न व लोहे वाले नाम से प्रसिद्ध NVR ग्रुप के संचालक को किया गया गुरु सुदर्शन अवार्ड से सम्मानित,

jalandhar-famous-industrialist-and-former-president-of-ss-jain-sabha-samaj-ratna-and-director-of-nvr-group-famous-by-the-name-of-lohe-wale-was-honoured-with-guru-sudarshan-award

PTB न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : गुरु सेवक परिवार द्वारा दिल्ली में करवाए गए एक भव्य समागम में एस एस जैन सभा के पूर्व प्रधान, एस एस जैन एजुकेशन सोसाइटी रजि. के पूर्व अध्यक्ष, समाज रत्न व संघ गौरव एवं NVR Group के संचालक उद्योगपति राजेश जैन लोहे वाले को गुरु सुदर्शन अवार्ड से सम्मानित किया गया। गुरु सेवक परिवार द्वारा दिल्ली में करवाए गए भव्य समागम में बाहर से पधारे हजारों की संख्या लोग शामिल हुए।

.

.

गौरतलब है कि राजेश जैन लोहे वाले श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस, नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति सदस्य के रूप में भी सेवाएं दे रहे हैं और एस एस जैन सभा के पूर्व प्रधान एस एस जैन एजुकेशन सोसाइटी रजि. के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। समाज रत्न व संघ गौरव एवं NVR Group के संचालक के रूप में कार्य कर रहे राजेश जैन की समाज के प्रति सेवाओं को देखते हुए ही उन्हें गुरु सेवक परिवार द्वारा दिल्ली में करवाए गए

.

jalandhar-famous-industrialist-and-former-president-of-ss-jain-sabha-samaj-ratna-and-director-of-nvr-group-famous-by-the-name-of-lohe-wale-was-honoured-with-guru-sudarshan-award

.

भव्य समागम में गुरु सुदर्शन अवार्ड से सम्मानित किया गया। आपको यह भी बताते हुए खुशी होगी कि एस एस जैन सभा में जब वे प्रधान पद पर थे तो उन्होंने 12 वर्षों से सेवाएं दी थी और जैन सभा के कार्यों को बुलंदियों तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया था। उद्योगपति राजेश जैन ने खुशी व्यक्त करते हुए गुर्जर गुरु सुदर्शन अवार्ड से अलंकृत होने पर गुरु सेवक परिवार दिल्ली का तहे दिल से धन्यवाद किया है।

.

.

राजेश जैन का कहना है कि उत्तरी भारत में गुरु सुदर्शन का उत्तर भारत में बोल-वाला है और वह सौभाग्यशाली हैं जिन्हें गुरु सेवक परिवार ने गुरु सुदर्शन अवार्ड देकर सबसे बड़ा सम्मान सौंपा गया है। उद्योगपति राजेश जैन लोहे वाले का कहना है कि किसी भी काम को बेहतर ढंग से अंजाम देने के लिए उसमें दिल लगाना पड़ता है। उसमें मेहनत, ईमानदारी और समर्पण की भावना होना भी बहुत जरूरी है।

.

.

अगर समय रहते इंसान खुद के साथ-साथ अपने व्यवसाय में परिवर्तन नहीं करता तो उसका निश्चित रूप से पीछे रह जाना तय है। इन्हीं बातों को जीवन में अपनाकर उन्होंने आज तक हर मुकाम में सफलता ही हासिल की है। राजेश जैन का कहना है कि फर्श से अर्श तक पहुंचने में कई तरह की बढ़ाएं पेश आती हैं। अगर उन बढ़ाओं से इंसान हताश हो जाए तो असफलता तय है। अगर बढ़ाओं से सीख लेकर आगे बढ़ा जाए तो सफलता जरूर मिलती है।

.