PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर की चार बर्षीय बच्ची के होंसले को कर रहा है हर कोई सलाम,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

क्योंकि जब लगी हुई थी पेंट के गोदाम में लगी भीषण आग तो.., (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : गत दिवस टांडा के एक घर में पास के पड़ोसी द्वारा घर में लगाई गई आग से जिस तरह से एक मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई थी, वैसा ही एक मामला आज उस समय होने से टला जब जालंधर के मकसूदां रोड पर स्थित एक पेंट के गोदाम में भीषण आग लग जाने से गोदाम की छत पर बने कमरे में रह रहे मजदूरों की नाबालिग लड़की आग की लपटों में फंस गई / लेकिन काफी मशक्कत के बाद बच्ची को दमकल विभाग की टीम ने बचाने में कामयाबी हासिल कर ली /

जानकारी के अनुसार थाना डिवीजन नंबर एक के अधीन पड़ते मकसूदां रोड पर स्थित मुहल्ला बोहड़ वाला में स्थित एक पेंट के गोदाम में भीषण आग के लग जाने से इलाके में हफडा-दफ्डी का माहौल पैदा हो गया / इस दौरान मोहल्ले में उस समय सनसनी फेल गई जब यह बात पता चली की पेंट गोदाम के ऊपर बने कमरे में रहने वाले मजदूरों की एक चार वर्षीय बच्ची आग की लपटों से घिर चुकी है / लेकिन इस चार साल की बच्ची ने हिम्मत दिखते हुए बेड के नीचे छुप कर आग की लपटों को अपने तक पहुंचने से रोक लिया /

इस दौरान घटना की सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने पेंट गोदाम में लगी आग पर काबू पा लिया और बेड के नीचे छुपी बच्ची को सकुशल परिजनों के हवाले कर दिया / यह चार साल की बच्ची पेंट के गोदाम की छत पर रहने वाले मनोज कुमार की थी, जब गोदाम में आग लगी तो उस समय मनोज दुकान पर कर रहा था तो उसकी पत्नी निर्मला लोगों के घरों में काम करने गई हुए थी इस परिवार के कुल 4 बच्चे है, जिनमें से दो बच्चे स्कूल गए हुए थे व दो घर पर ही मौजूद थे /

फ़िलहाल पेंट गोदाम में आग कैसे लगी यह तो पता नहीं चल पाया है लेकिन बच्ची की बहादुरी के किस्से पुरे शहर में चर्चाओं का विषय बने हुए हैं / स्थानीय पुलिस ने इस घटना सम्बन्धी जाँच में जुट गई है /