PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

जालंधर की रहने वाली 19 साल की लड़की के साथ होटल में मारपीट के बाद 2 दोस्तों ने किया गैंगरेप,

jalandhar-girl-2-friends-gang-raped-19-year-old-girl-after-assaulting-her-amritsar-hotel

.

.

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के जिला अमृतसर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां पर जालंधर के मॉडल टाउन नकोदर रोड पर स्थित एक संस्था में रहने वाली 19 साल की लड़की ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया कि इस समय वह अमृतसर के एयरपोर्ट रोड पर किराए पर रहती है। उसे देवकरण सिंह निवासी गली नंबर 4 गुरलाल बाजार प्रताप नगर ने दोस्ती के चलते फोन करके बुलाया था। फिर उसे कहने लगा कि घूमने फिरने चलते हैं। उसे लेने के लिए अपने दोस्त

.

.

गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी निवासी दिल्ली को भेजा। गोपी सफेद रंग की कार लेकर उसके कमरे के बाहर आ गया। वह उसके साथ बैठकर अल्फा वन मॉल के नजदीक पहुंची जहां पर देवकरण सिंह धुना मिल गया। इसके बाद गाड़ी में बैठ गया। गाड़ी को शहर की तरफ ले गए। शहर में गाड़ी खड़ी करने के बाद उसे दोनों ने एक एक्टिवा पर बिठाया। शहर के अंदर आटा मंडी चौक में एक होटल में ले गए जहां पर देवकरण सिंह और गुरप्रीत सिंह ने उसे जबरदस्ती करने का प्रयास किया।

.

.

उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान उसकी आंख पर चोट लगी। उसके सिर पर और उसके हाथ पर भी चोट आ गई। इसके बावजूद भी आरोपियों ने उसके साथ जबरदस्ती करना नहीं छोड़ा। उसे घायल करने के बाद उसके साथ दोनों ने जबरदस्ती की। उसके बाद उसे फिर से गाड़ी में बिठाकर उसके किराए के कमरे के बाहर छोड़कर भाग गए। इस घटना के बाद उसने पुलिस में शिकायत दी। थाना एयरपोर्ट की पुलिस द्वारा केस दर्ज किया गया है। आरोपी देवकरण सिंह उर्फ धुना को गिरफ्तार कर लिया गया है।

.

.

.