PTB News

Latest news
दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय...

जालंधर की इमीग्रेशन कंपनी ने स्टडी Visa के नाम पर युवक का कॅरियर किया खराब, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत, लगाई इंसाफ की गुहार,

Jalandhar Global Opportunities Immigration Company spoiled the career of a Study Visa Relatives complained to the police Jalandhar Punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जिला जालंधर में ट्रेवल एजेंटों द्वारा धोखाधड़ी करने का सिलसिला बदस्तूर जारी है / ऐसे में ना तो पुलिस को दी गई शिकायतों से लोग संतुष्ट हैं और ना ही पुलिस व सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त करवाई करती है / शिकायत देने वाले ज्यादातर लोगों का कहना है कि पुलिस में शिकयत देने के बाद खुद पुलिस वाले ही शिकायत देने वाले पीड़ित पर राजीनामा का दबाब बनाने लगते हैं और बाद में चाँद पैसे देकर पीड़ितों का मुँह बंद करवा दिया जाता है ऐसे में पुलिस का डर धोखेबाज एजेंटों को बिलकुल भी नहीं लगता /

ऐसा ही एक मामला जलंदर से सामने आया है जहां की पुलिस को शिकायत देते हुए अभिषेक कुमार जोकि अमृतसर का रहने वाला है ने बताया कि ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज में काम करने वाली लड़की रविंदर कौर ने उनको फ़ोन किया और कहा कि वह उनको उनके मनचाहे स्टडी Visa पर भेज सकते हैं और अपने जालंधर कार्यालय में आकर संपर्क करने का झंसा दिया /

पीड़ित के अनुसार उनसे 2019 में उस समय 10+2 की पढ़ाई पूरी करने के बाद IELTS कि हुई थी और वह ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज ऑफिस पहुंचा और उसकि मुलाकात सिद्धार्थ गुप्ता से हुई जिसने मुझे बताया कि मैं ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज का मालिक हूं और मैंने पहले ही कई बच्चों को शिक्षा के लिए भेजा है और भूपिंदर सिंह जिन्होंने ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज में सलाहकार के रूप में काम करता है के पास भेज दिया /

इस दौरान मैने उन्हें बताया कि मैं नेडा में क्यूबेक (राज्य) मॉन्ट्रियल में कनाडा कॉलेज में पढ़ना चाहता हूँ और अपनी फाइल उनके पास जमा करवा दी / रविंदर कौर ने मुझे जोर देकर कहा कि यह कॉलेज अच्छा नहीं है और आपको एम. कॉलेज मॉन्ट्रियल में अपना प्रवेश लेना चाहिए / जहां मैंने अपनी स्वीकृति नहीं दी और उपरोक्त कनाडा कॉलेज में प्रवेश और वीजा के संबंध में अपनी फाइल दे दी और इसके लिए मैंने उनको 30 हजार रूपये फ़ाइल चार्जिज और कॉलेज को 5 लाख रूपये के आसपास का भुगतान बैंक के माध्यम से कर किया / मेरी 25 जुलाई 2020 को फाइल एम्बेसी में लगाई गई जिसमें मैंने सितंबर इंटेक के लिए आवेदन किया,

लेकिन मेरी फाइल को एबेंसी द्वारा 28/08/2020 को खारिज कर दिया गया और उपरोक्त कॉलेज से मेरे द्वारा भुगतान किया गया शुल्क जो लगभग 5,16,000 / रुपये था, वापस कर दिया गया / इस संबंध में जब मैंने जब global Opportunities में जाकर सिद्धार्थ गुप्ता और रविंदर कौर से पूछा तो उन्होंने बताया कि हमने आपको पहले ही बता दिया था कि आपकी फाइल उपरोक्त कॉलेज में पास नहीं होगी और आप एम् कालेज में फ़ाइल लगानी चाहिए थी / जिस पर हम आपको कनाडा का स्टूडेंट वीजा दिलवा देंगे, सिद्धार्थ गुप्ता व रविन्द्र कौर के बार-बार कहने पर मैने अपना Visa गारंटी लगवा देने कि बात मानकर कनाडा स्टूडेंट वीजा एम. कॉलेज अप्लाई कर दिया और वीज़ा न लगने की सूरत में 100% भुगतान वपिस करने की शर्त में जिसके बाद मैने उनकी बात मान ली

इस दौरान मैने 8,73,000/- (भारतीय मुद्रा) (15612 कनाडाई डॉलर) का भुगतान अपने बैंक खाते से कॉलेज में किया, और सिद्धार्थ गुप्ता और रविंदर कौर को 30,000/- रुपये नकद फाइल चार्जिज दे दिए / वीजा के लिए आवेदन करने के बाद मेरी फाइल पर कोई सुनवाई नहीं हुई, 21 अक्टूबर 2021 को मेरा वीजा फिर से रद्द कर दिया गया जिसके बाद मैंने सिद्धार्थ गुप्ता और रविंदर कौर से जब पूछा तो उनोने कहा कि डरने की कोई बात नहीं है, हम फाइल को दोबारा लगा सकते हैं, लेकिन मैंने फाइल करने से साफ इनकार कर दिया और मेरे बैंक खाते के माध्यम से उपरोक्त एम कॉलेज को दिए गए 8,73,000/- (भारतीय मुद्रा) (15612 कैनेडियन डॉलर) शुल्क वापस करने की मांग की, फिर उसने कहा कि वह कॉलेज को वापस कर देगी लेकिन आज तक इसके द्वारा मुझे कोई पैसा वापस नहीं किया गया है, जबकि मेरे पहले वीजा को रद्द करने के मामले में मेरे पहले कॉलेज द्वारा सभी फीस वापस कर दी गई थी /

यही नहीं इसके बाद जब में 01/10/2022 को मैं ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज में उपरोक्त रविंदर कौर के कार्यालय में गया तो उन्होंने साफ कह दिया कि आपके पैसे रिफंड नहीं होंगे क्योंकि वह कॉलेज बंद हो गया है / पीड़ित अभिषेक कुमार ने शिकायत देते हुए पुलिस अधिकारीयों से मांग कि है कि वह ग्लोबल अपॉर्चुनिटीज (Global Opportunities) के ऑफिस में बैठे सिदार्थ गुप्ता और और रविंदर कौर के खिलाफ सख्त करवाई करें और मेरे पैसे इनसे वापिस दिलवाएं, ताकि मैं अपने तीन साल में गैप पड़ चुके करियर को दुबारा से शुरू कर सकूं / वहीं पुलिस का कहना है कि इस संबंध में पीड़ित द्वारा शिकायत दी गई है और जल्द ही Global Opportunities के खिलाफ बनती करवाई की जाएगी /

Latest News