PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

गोलियों की गड़गड़ाहट से दहला जालंधर, 3 बदमाशों ने चलाई डॉ. के घर पर करीब 10 राउंड गोलियां,

Police investigating firing incident at doctor’s house in Jalandhar

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर के संतोखपुरा में डॉक्टर के घर पर बाइक सवार 3 लोगों ने फायरिंग कर दीं। पुलिस ने बताया कि 10 राउंड फायर किए गए हैं। सभी गोलियां दीवारों में लगी हैं। घटना का CCTV में रिकॉर्ड हो गई है। तीनों आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस टीम जुटी है।मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने गोली के निशान मार्क कर सबूत जुटाए हैं। देर रात डेढ़ बजे हुई फायरिंग के बाद मोहल्ले के लोग जाग गए। डॉक्टर ने सबसे पहले मोहल्ले के पार्षद को इसकी सूचना दी। इसके बाद थाना 8 से पुलिस की टीम पहुंची और जांच की।

.

डॉक्टर ने बताया कि बीते दिनों न तो उन्हें कोई धमकी मिली न ही किसी ने फिरौती मांगी। पार्षद के अनुसार डॉक्टर की किसी के साथ रंजिश जैसा कुछ नहीं है। थाना 8 पुलिस ने डॉक्टर के बयान पर केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे ACP जयंतपुरी ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए टेक्नीकल और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें बना दी गई हैं। मामले को जालंधर की सीपी खुद देख रही हैं। गोलियां चलाने की वीडियो बनाई- CCTV फुटेज में 2 युवक बाइक पर आते दिखते हैं।

.

.

युवक अपनी बाइक को स्टार्ट ही रहने देते हैं और गली के बीचों-बीच खड़ी कर देते हैं। इसके बाद एक युवक पिस्तौल निकालता है और घर के अंदर फायर करना शुरू कर देता है। 1 मिनट के सीसीटीवी में युवक गोलियां चलाने की वीडियो भी बनाते हैं। घर पर फायरिंग के बाद कार पर 3 गोलियां चलाईं- युवक ने घर पर गोलियां चलाने के बाद पिस्तौल में कार्टेज भरी और इसके बाद कार के पास जाकर टायर पर आगे और पीछे 3 फायर किए। इसके बाद युवक का कुछ सामान गली में गिर जाता है। वह उसे उठाता है और बाइक से दोनों भाग जाते हैं।

.

दोनों के मुंह ढंके- घटना का जो सीसीटीवी सामने आया है उसमें दोनों युवक मुंह ढके नजर आते हैं। 1 मिनट तक एक युवक लगातार फायर करता है। बिना किसी खौफ के दोनों गली के बीच खड़े रहते हैं। एक मिनट के इस सीसीटीवी फुटेज में गली के किसी भी घर से बाहर कोई निकलता नजर नहीं आता। रात 1 बजकर 40 मिनट पर आते हैं – दोनों युवक डॉक्टर के घर की गली में रात 1 बजकर 40 मिनट पर आते हैं। इसके बाद वह करीब 1 मिनट तक वहीं रुके रहते हैं। गली में ही अपनी बाइक स्टार्ट करके खड़ी रखते हैं।

.

.

एक युवक बाइक के पास ही खड़ा रहता है जबकि दूसरा फायरिंग करता है। मौके पर पहुंचे एसीपी जयंत पुरी।परिवार के साथ घर में सो रहे थे डॉक्टर यशपाल देर रात सूचना पर पहुंचे ACP जयंत पुरी और थाना 8 के एसएचओ ने घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त डॉक्टर यशपाल अपनी फैमिली के साथ घर में मौजूद थे। घटना के बाद से परिवार डरा हुआ है। पुलिस ने डॉक्टर यशपाल से बात के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस बोली-फिरौती का मामला नहींपुलिस के अनुसार, आरोपियों ने घटना के दौरान किसी फिरौती की मांग नहीं की है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब : स्कूलों और सचिवालय को मिली फिर से बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर पहुंची बम स्क्वायड, जाँच जारी,

.

पार्षद राजेश ठाकुर ने बताया कि उन्हें देर रात 2 बजे डॉक्टर यशपाल का फोन आया था, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पार्षद ने यह भी बताया कि उन्होंने यह मामला पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के संज्ञान में ला दिया है, जिन्होंने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। पार्षद राजेश ठाकुर ने बताया कि वह डॉक्टर यशपाल को 20 सालों से जानते हैं और डॉक्टर मोगा में एक अस्पताल भी चलाते हैं। सीसीटीवी फुटेज में तीन व्यक्ति घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। डॉक्टर की किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश नहीं बताई जा रही है।

Latest News