PTB Crime न्यूज़ जालंधर : न्यू बलदेव नगर में रहने वाले फैक्ट्री कर्मी अशोक कुमार की संदिग्ध हालात में मौत हो गई, लेकिन मृतक की पत्नी और बेटे ने मकान मालकिन पर हत्या का आरोप लगाया है / पत्नी ने कहा है कि उसके पति और मकान मालकिन के अवैध संबंध बन गए थे / ACP सुखदीप सिंह और थाना रामामंडी के एडिशनल प्रभारी अजमेर लाल ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया /
अशोक कुमार की पत्नी ज्योति ने इस दौरान पुलिस को बताया कि वह लोग करीब चार साल से किराये के मकान में रहते हैं / मकान मालकिन अकेली रहती थी, उसका पति और बच्चे छोड़ कर चले गए थे / बेटे साहिल का आरोप था कि पिता के साथ मकान मालकिन ने अवैध संबंध बना लिए थे / वह लोग अलग घर लेना चाहते थे लेकिन मकान मालकिन ऐसा नहीं होने दे रही थी /

ज्योति ने आगे बताया कि बीते दिन शाम को वह लुधियाना गई और बेटा रैणक बाजार काम पर चला गया / साहिल ने बताया कि रात को वह दुकान से घर वापस आया तो मकान मालकिन ने दरवाजा नहीं खोला / इस पर वह अपने दोस्त के घर जाकर सो गया /
सुबह उसकी मकान मालकिन दोस्त के घर आई और कहा कि उसके पिता को कुछ हो गया है / वह घर पहुंचा तो देखा कि उसके पिता की शरीर पर जख्मों के निशान थे और उनकी मौत हो चुकी थी / यह पता चलते ही ज्योति भी लुधियाना से वापिस आ गई और अब पुलिस इस मामले की गुत्थी को सुलझाने में लगी है /
वहीं मोहल्ला निवासियों के अनुसार मकान मालकिन मोहल्ले में गलत काम करवाती थी और आए दिन उसकी किसी न किसी के साथ लड़ाई भी होती रहती थी / जिसकी वजह से पूरा मोहल्ला भी बहुत परेशान था / वहीं पुलिस के सीनियर अधिकारी बताते हैं कि फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व मृतक की व इलाका निवासियों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी /



































