PTB News

Latest news
आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली, गर्लफ्रेंड ने उतरवाए बॉयफ्रेंड के कपड़े, आंखों पर बांधी पट्टी और जलाया जिंदा, जाने पूरा मामला, जालंधर : कार और एक्टिवा की हुई भीषण टक्कर, स्कूल जा रहे बच्ची हुई घायल, आरोपी गिरफ्तार, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास...

जालंधर के मेयर व विधायक बेरी से अपने ही परेशान, तो कैसे होगा आम जनता का काम, चुनावों से पहले किये गए वादों का वार्ड नंबर 7 में अभी तक नहीं हुआ कोई हल,

Jalandhar Mayor and MLA Berry is troubled by his own, so how will the work of the general public No solution to the promises made before the elections in ward number 7 yet Jalandhar Punjab

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरुनी राजनीति भी तेज हो गई है / कांग्रेस अंतर्कलह केवल पंजाब ही नहीं बल्कि विधानसभा हलकों में भी पहुंच गया / कांग्रेस को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है / ताजा घटनाक्रम में नगर निगम की कारगुजारी और छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर चार पार्षद अपनी शिकायत लेकर चंडीगढ़ कांग्रेस भवन पहुंचे हैं /

.

कांग्रेस भवन में मंत्रियों के बैठने की शेडयूल तय होने के बाद पार्षद और महिला पार्षद के पतियों ने सीवरेज, स्ट्रीट लाइट, सड़क, सफाई समस्या का मामला मंत्री के सामने रखा / इन पार्षदों ने रामामंडी रोड पर लगने वाली रेहड़ियों को हटाने की भी मांग रखी, साथ ही यह भी कहा है कि उनके वार्ड क्षेत्रों में लोगों के स्मार्ट कार्ड नहीं बन रहे हैं /

.

.

पार्षद मनदीप जस्सल, शमशेर खैहरा, महिला पार्षद मनदीप कौर के पति गुरनाम सह व बिमला देवी के पति विजय दकोहा ने अपनी समस्या निकायमंत्री ब्रह्ममोहिंदरा की गैर मौजूदगी में उनकी पब्लिक डीलिंग की जिम्मेवारी संभाल रहे कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु और पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कुलजीत सिंह नागरा को बताई / इन पार्षदों ने छोटी-छोटी शिकायतों के लिए कांग्रेस भवन का दरवाजा खटखटाकर मेयर जगदीश राजा, कमिश्नर करनेश शर्मा और विधायक राजिंदर बेरी के कामकाज पर ऊंगली उठा दी है,

.

हालांकि इन पार्षदों और नेताओं ने मंत्री के सामने किसी की सीधी शिकायत नहीं की, लेकिन मंत्री को यह संदेश भी दे दिया कि जालंधर में छोटी-छोटी समस्याओं के हल के लिए भी मंत्री तक पहुंच करनी पड़ रही है / वहीं पार्षद शमशेर सिंह खैहरा ने कहा कि विधायक से कोई शिकायत नहीं है लेकिन निगम में उनके काम नहीं हो रहे हैं / पंजाब सरकार और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की सहमति से अब जब मंत्री लोगों की शिकायतें सुनने के लिए पंजाब कांग्रेस भवन में बैठ रहे हैं तो उन्हें अपनी समस्याएं बताने में कोई हर्ज नहीं है / भारत भूषण आशु ने लोकल बाडी डिपार्टमेंट को नगर निगम के अधिकारियों को इन पार्षदों की समस्याएं तुरंत निपटाने के निर्देश देने को कहा /

.

वहीं पार्षदों की समस्याओं को दूर करने के लिए लोकल बाडी मंत्रालय से निर्देश आने पर निगम कमिश्नर करनेश शर्मा ने पार्षदों के साथ मंगलवार को मीटिंग बुला ली / शमशेर खैहरा, मनदीप जस्सल, गुरनाम ¨सह मुलतानी, विजय दकोहा ने कमिश्नर को समस्याएं बताई / कमिश्नर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इन शिकायतों को जल्द निपटारा किया जाए / पार्षद बिमला रानी के वार्ड में सीवरेज समस्या कई महीनों से बनी हुई है / इस दौरान कमिश्नर ने चारों नेताओं को आश्वासन दिया है कि उनके वार्डों में सभी काम जल्द निपटा दिए जाएंगे /

.

आपको बता दें कि वार्ड नंबर 7 का इलाका जिसकी पार्षद नीलम रानी हैं, लेकिन पार्षद बनने के बाद से ही पारिवारिक कलह के कारण इस इलाके के विकास कार्यों की उनको ना तो खबर है और ना ही किसी मीटिंग में उनको कोई बुलाता है / ऐसे में आम जनता जाये तो जाये कहाँ इसके लिए विधायक बेरी ने वार्ड नंबर 7 के कुछ कांग्रेसी नेताओं को जिम्मेदारी सौंप राखी है, लेकिन उनसे ना तो इलाके का आज तक कोई सही से विकास हुआ और ना की किसी समस्या का कोई हल, इलाके की कई सड़कें,

.

स्ट्रीट लाइटें आज तक विधायक बेरी के रहते ठीक तक भी नहीं हुई और ना ही इस मामले में किसी ने हस्क्षेप किया / सोचने वाली बात तो यह है कि पूर्व पार्षद और सीनियर नेता ही आम लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए थोड़ा बहुत जोर लगा रहा है, जबकि मौजूदा विधायक के समर्थक बस मजे लेने में लगे हुए हैं / ऐसी समस्याओं को लेकर कई बात इलाके के लोगों ने पार्षद और इलाके के लोगों से कहा भी, यही नहीं खुद विधायक बेरी से भी कई बार मिले लेकिन समस्या ज्यों की त्यों ही बनी हुई है /

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Latest News