.
.
Jalandhar most famous immigration owner tried to commit suicide Study Visa, Tourist Visa, Visitor Visa, Education Immigration office Kapurthala Punjab
पत्नी, बच्चों सहित परिवार के सदस्यों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : आखिर वही हुआ जो हमेशा होता है, क्योंकि हद से ज्यादा पब्लिसिटी के साथ-साथ ऐशो आराम का जीवन जीने के चक्कर में अपने ऊपर कर्ज का बोझ जालंधर के एक प्रसिद्ध इमीग्रेशन ऑफिस के मालिक को इतना महंगा पड़ा की आज वह जिंदगी और मौत की जंग जी रहा है / हालाँकि अभी अस्पताल के डाक्टरों का कहना है की वह खतरे से बाहर है लेकिन उसके द्वारा उठाये गए एक गलत कदम की वहज से उसकी जिंदगी पूरी तरह से ठीक होने तक अभी भी खतरे में ही है /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जालंधर के इस प्रसिद्ध इमीग्रेशन के मालिक का घर और एक ऑफिस जालंधर के ही साथ लगते इलाके में स्थित है और यह इम्मीग्रेशन मालिक इन दिनों पैसों की तंगी से परेशान बताया जा रहा है और ऊपर से घर और ऑफिस के खर्चों के साथ-साथ इसके ऊपर कर्ज आज इतना हावी हो गया तो उसने आज आत्महत्या करने जैसा खौफनाक कदम उठा लिया, लेकिन बताया जा रहा है कि समय रहते उसके इस कदम को परिवार के सदस्यों ने असफल कर दिया और गंभीर परिस्थितियों में उसे जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया /
.
जिसके बाद अस्पताल के डाक्टरों ने काफी मेहनत के बाद मौत के मुंह से बचा तो लिया लेकिन अभी भी अस्पताल के डाक्टरों का कहना है कि जब तक यह पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाते हम कुछ नहीं कह सकते हैं / क्योंकि खतरा तो अभी भी बना हुआ है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस गंभीर मामले की जानकारी पुलिस को भी लग चुकी है, लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई भी पुलिस अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था, बताया जा रहा है की यह कदम इम्मीग्रेव मालिक ने शायद इसलिए उठाया क्योंकि उसके ऊपर कर्जदारों का बोझ काफी बढ़ गया था, जिसकी वजह से उसने आज यह खौफनाक कदम उठाया /
.
इस मामले में कानून के जानकारों का कहना है कि इमीग्रेशन मालिक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया उसके बारे में तो इमीग्रेशन मालिक के ठीक होने के बाद ही पता चलेगा, लेकिन अगर वह ठीक हो भी जाता है तो उसके बाद वह चाहे बच जाये, लेकिन आत्महत्या जैसे संगीन जुर्म के मामले में तो उसका बचना नामुमकिन है / अब देखना यह होगा की इस इमीग्रेशन मालिक के ठीक होने के बाद पुलिस इमीग्रेशन मालिक के बयानों के आधार पर क्या करवाई करती है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar most famous immigration owner tried to commit suicide Study Visa, Tourist Visa, Visitor Visa, Education Immigration office Kapurthala Punjab


































