PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर में क्रूरता की पार की पंच ने हदें, चंद रुपयों के लिए नाबालिग को बेरहमी से पीटा, पुलिस ने 5 के खिलाफ दर्ज की FIR, Viral हुआ Video

jalandhar phillaur panchayat member manveer thrashed minor farm laborer hanging upside down tree video viral

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : जालंधर में पंच ने प्रवासी नाबालिग मजदूर को पेड़ से उल्टा लटकाकर बेरहमी से पिटाई की। साथ ही पूरे घटनाक्रम की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। घटना फिल्लौर के पालनो गांव की है। जहां पंचायत मेंबर मनवीर सिंह के बिहार के पूर्णिया जिला का रहने वाला अमरजीत 35 हजार लेकर फरार हो गया था। 

जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को मनवीर को पता चला कि अमरजीत के गांव का मिथलेश भी यहीं रहता है तो वह उसे उठाकर नजदीकी गांव पालकदीम में पहचान वाले के खेत में ले गया। वहां मिथलेश के दोनों पैरों को रस्सी से बांधकर पेड़ से उल्टा लटका दिया। फिर वीडियो कॉल करा मिथलेश के माता-पिता को उनके बेटे को पिटता हुआ दिखाया।

यह देखकर परिजन भी रोने लगे। मनवीर ने धमकी दी कि 35 हजार ट्रांसफर नहीं किए तो वह इसे मार देंगे। इसके बाद परिजनों ने कर्ज लेकर मनवीर के खाते में पैसे ट्रांसफर किए। मारपीट में मिथलेश के कान, मुंह और नाक से खून बहने लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने नाबालिग का अस्पताल में मेडिकल कराया।

वहीं मारपीट के बाद मनवीर और उसके साथी ने एक कमरे पर जाकर पैसे वापस मिलने की खुशी में शराब की पार्टी की। पुलिस ने मिथलेश की शिकायत के आधार मारपीट करने वाले पंच मनवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि वीडियो बनाने और मिथलेश को उल्टा लटकाने में मदद करने वाला उसका साथी रमनदीप सिंह उर्फ रमना अभी फरार है। पुलिस अधिकारियों को कहना है कि उसे भी पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Latest News