PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

जालंधर पुलिस ने Travel Agents के साथ मिल कर फर्जी डिग्रियां बेचने वाले व्यक्ति की महिला साथी को किया गिरफ्तार,

jalandhar-police-arrested-monica-the-female-associate-of-dr-pushkar-goyal-who-was-selling-fake-degrees-in-connivance-with-travel-agents

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर पुलिस ने फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट घोटाले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डॉक्टर पुष्कर गोयल की महिला साथी मोनिका को गिरफ्तार कर लिया है। मोनिका लंबे समय से फरार चल रही थी। पुलिस ने इस साल अगस्त में अर्बन एस्टेट स्थित ठिकाने पर छापा मारकर डॉक्टर पुष्कर गोयल को गिरफ्तार किया था। उस वक्त पुलिस ने उसके पास से दर्जनों फर्जी सर्टिफिकेट, यूनिवर्सिटी की डिग्रियां और अवैध शराब बरामद की थी।

.

.

जांच में सामने आया कि यह पूरा गिरोह ट्रैवल एजेंटों के ज़रिए विदेश जाने की चाह रखने वाले युवाओं को फर्जी डिग्रियां बेचता था। इन डिग्रियों को असली जैसी दिखने के लिए बेहद चालाकी से तैयार किया जाता था। पुलिस जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि मोनिका, जो जालंधर के चौगिट्टी इलाके की रहने वाली है, ऑनलाइन मैरिज ऐप्स के ज़रिए तलाकशुदा और जरूरतमंद महिलाओं से संपर्क करती थी। उन्हें अपने नेटवर्क का हिस्सा बना लेती थी।

.

.

Jalandhar Police arrested Monica the female associate of Dr Pushkar Goyal who was selling fake degrees in connivance with travel agents

इसके बाद डॉक्टर पुष्कर गोयल और मोनिका मिलकर ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से युवाओं को सस्ती और असली जैसी फर्जी डिग्रियां देने का लालच देते थे। पुलिस के मुताबिक, गिरोह का जाल पंजाब समेत कई राज्यों में फैला हुआ था। इस घोटाले से जुड़े और भी लोगों की तलाश जारी है। फिलहाल जालंधर पुलिस मोनिका से पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के बाकी सदस्यों तक पहुंचा जा सके। जालंधर में फर्जी डिग्री घोटाले का खुलासा करने वाली पुलिस को अब नए-नए राज मिल रहे हैं।

फर्जी डिग्रियों के साथ गिरफ्तार किए गए डॉ. पुष्कर गोयल, जो खुद को आयुर्वेदिक डॉक्टर बताते हैं, कि वह मूल रूप से बरनाला का रहने वाला है। उसने बरनाला में एक आयुर्वेदिक क्लिनिक खोला था, लेकिन कारोबार न चलने और स्टॉक एक्सचेंज में पैसे गंवाने के कारण उसकी आर्थिक हालत बिगड़ गई। कोरोना लॉकडाउन के समय वह भारी कर्ज में डूब गया। इसी दौरान उसकी मुलाकात फर्जी डिग्री बनाने वाले गिरोह से हुई, जिसके बाद उसने खुद भी इस धंधे में कदम रख लिया।

.

.

Jalandhar Police arrested Monica the female associate of Dr Pushkar Goyal who was selling fake degrees in connivance with travel agents

डॉ. गोयल ने माना कि उसके देशभर की बड़ी यूनिवर्सिटियों से संपर्क थे जिनमें चारु, बद्दी, तमिलनाडु, दिल्ली और अहमदाबाद की यूनिवर्सिटियां शामिल हैं। वह एक फर्जी सर्टिफिकेट के लिए 30 से 50 हजार रुपये वसूलता था और अब तक 1500 से ज्यादा जाली डिग्रियां व सर्टिफिकेट बेच चुका है। डॉ. गोयल ने स्वीकार किया कि आर्थिक तंगी के कारण वह कपूरथला के फत्तूढीगा चला गया, जहां उसकी मुलाकात इस गिरोह से हुई।

.

.

इसके बाद उसने जालंधर के गोल्डन एवेन्यू फेस-2 में अपनी पत्नी रजनी के साथ मिलकर एक ऑफिस खोल लिया, जहां से पूरा नेटवर्क संचालित होता था।इससे पहले, अगस्त 2025 में जालंधर पुलिस ने अर्बन एस्टेट स्थित उसके ठिकाने पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया था। वहां से पुलिस को दर्जनों फर्जी यूनिवर्सिटी डिग्रियां, सर्टिफिकेट और अवैध शराब बरामद हुई थी। इसी केस में उसकी महिला साथी मोनिका को हाल ही में गिरफ्तार किया गया है, जो काफी समय से फरार थी।