PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

जालंधर में पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़, एक घायल, पुलिस कमिश्नर ने दी जानकारी

Police operation during encounter with Kaushal Chaudhary gang in Jalandhar

PTB Crime न्यूज़ जालंधर : जालंधर में आज पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। फोलड़ीवाल इलाके में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कौशल चौधरी गैंग के शूटर को गिरफ्तार कर लिया। इस जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया। इस मामले की जानकारी देते हुए सीपी धनप्रीत कौर ने बताया की पुलिस के द्वारा नाकेबंदी की गई थी।

.

.

इस दौरान बाइक पर सवार होकर नरेंदर उर्फ आकाश को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन आरोपी ने बाइक भगा ली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी का पीछा किया और आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इस दौरान बाइक फिसलने के दौरान आरोपी सड़क पर गिर गया और घायल हो गया। आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब में शादी समारोह के दौरान AAP सरपंच की हत्या से फैली सनसनी, भाई गंभीर रूप से हुआ घायल

.

सीपी ने कहा कि आरोपी 2 मामलों में पीओ है। गोराया में आरोपी के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसमें आरोपी की तलाश जारी थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कई वारदातों में शामिल आरोपी जालंधर के फोलड़ीवाल इलाके में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर जब पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को घेरकर काबू करने की कोशिश की, तो उसने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

.

यह भी पढ़ें : सलमान के पिता सलीम खान को हुआ ब्रेन हेमरेज, रखा गया डॉक्टर्स की निगरानी में

.

इसी दौरान पुलिस ने भी जबावी कार्रवाई की। जिसमें शूटर आकाश के पैर में गोली लग गई। इस मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया, आरोपी की पहचान आकाश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है।पुलिस कार्रवाई में पकड़ा गया शूटर आकाश कौशल चौधरी गैंग से जुड़ा हुआ है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह कुछ दिन पहले मोहाली में हुए

.

यह भी पढ़ें : 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों पर चुनाव का एलान, EC ने बताई तारीख

.

जिम मालिक के मर्डर के मामले में मुख्य रूप से शामिल था। इस हत्या की इस वारदात के बाद से ही पुलिस को शूटर की तलाश कर रही थी। पुलिस जांच के अनुसार, आरोपी आकाश का अपराध ग्राफ काफी बड़ा है। उसने न केवल मोहाली, बल्कि जगरावां में भी फायरिंग की वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है ताकि गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी हासिल कर सके।

Latest News