PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर रामा मंडी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भोले भाले लोगों को शिकार बनाने वाले गिरोह को किया काबू,

jalandhar-rama-mandi-police-got-big-success-controlled-the-atm-stealing-gang-of-innocent-people

पीटीबी न्यूज़ जालंधर : कमिश्नरेट पुलिस के थाना रामामंडी ने लोगों के एटीएम बदल कर पैसे निकालने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। इनके कब्जे से एक फ्रिज, एक एसी और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वरिंदर सिंह निवासी गांव हरदो जमशेर और सुखजीत सिंह निवासी जंडियाला थाना सदर के रूप में हुई है।

इस दौरान अधिक जानकारी देते हुए थाना प्रभारी राजेश कुमार अरोड़ा ने बताया कि गांव पतारा निवासी नशवरन कौर ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका एटीएम जालंधर के रामामंडी स्थित गुडविल अस्पताल में चोरी हो गया गया है और एटीएम चोरी होने के बाद अलग-अलग ट्रांजैक्शन के बाद उसके बैंक खाते से डेढ़ लाख रुपए निकल गए हैं, जिसके बाद थाना रामामंडी के एएसआई बलविंदर सिंह ने मामला दर्ज कर जांच के दौरान आरोपी वरिंदर सिंह और सुखजीत सिंह को गिरफ्तार किया है।

jalandhar-rama-mandi-police-got-big-success-controlled-the-atm-stealing-gang-of-innocent-people

वहीं जांच के दौरान यह पता चला कि दोनों आरोपियों ने एटीएम से निकाले हुए पैसों से एक एसी, एक फ्रिज और एक मोटरसाइकिल खरीदा है, जिसे पुलिस ने बरामद खरीदा है, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं अभी तक की जांच में सामने आया है कि महिला गुडविल अस्पताल में दवाई लेने गई थी। वहीं पर उनका एटीएम कार्ड चोरी हो गया था। इसके बाद आरोपियों ने उनके एटीएम कार्ड से एसी, फ्रिज और मोटरसाइकिल खरीदे जिनकी शॉपिंग कुल डेढ़ लाख में की गई थी।

वहीं पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक दर्जन के करीब एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं जो कि आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों से भोले-भाले लोगों को शिकार बनाकर हासिल किए थे। थाना प्रभारी राजेश कुमार अरोड़ा के अनुसार आज यानि बुधवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उन्होंने संभावना व्यक्त की है कि रिमांड के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाली और भी कई वारदातें ट्रेस होने की प्रबल संभावना है।

Latest News