PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान हिमाचल के सिरमौर में गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 4 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत, 5 गंभीर

जालंधर की प्रसिद्ध Richi Travel के मालिक के साथ हुई करोड़ों की ठगी,

Police investigate fraud case involving Richi Travel owner in Jalandhar

PTB Big न्यूज़ जालंधर : रिची ट्रैवल्स के मालिक सतपाल मुल्तानी के साथ 5 करोड़ 54 लाख 17 हजार 318 रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना-7 में दिल्ली निवासी मोहित गोगिया और भारत छाबड़ा के खिलाफ IPS की धारा 420 और 406 के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने बैंक से वन टाइम सेटलमेंट (OTS) करवाने के नाम पर यह ठगी की।

.

.

शिकायतकर्ता सतपाल मुल्तानी, निवासी जसवंत नगर ने पुलिस को बताया कि उनके पार्टनर सुखविंदर सिंह ने करीब 10 करोड़ रुपए का बैंक कर्ज लिया था। इस कर्ज के बदले परागपुर के पास जीटी रोड स्थित करीब 436 मरले का प्लॉट गिरवी रखा गया था, जबकि वे खुद बैंक के गारंटर थे। मुल्तानी के मुताबिक, पार्टनर धोखा देकर अमेरिका चला गया, जिसके बाद बैंक लगातार कर्ज की वसूली के लिए दबाव बना रहा था।

.

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड सिंगर Yo Yo Honey Singh के बाद नेहा कक्कड़ का विवादित डांस की शुरू हुई ट्रोलिंग

.

कर्ज से छुटकारा पाने के लिए वे अपने एक परिचित के जरिए दिल्ली में मोहित गोगिया से मिले। मुल्तानी ने बताया कि मोहित गोगिया के दिल्ली स्थित दफ्तर में उनकी मुलाकात एक ऐसे शख्स से करवाई गई, जिसने खुद को राज्यसभा सदस्य बताया। आरोपियों ने दावा किया कि बैंक ने उन्हें वन टाइम सेटलमेंट के लिए अधिकृत किया है। इसी भरोसे में आकर उन्होंने आरोपियों के बताए गए खाते में करोड़ों रुपए ट्रांसफर कर दिए।

.

.

रकम लेने के बाद आरोपियों ने वाट्सऐप पर बैंक की ओर से जारी किया गया नो-ड्यूज सर्टिफिकेट भेज दिया और कहा कि एक महीने के भीतर बैंक से सभी दस्तावेज मिल जाएंगे। लेकिन तय समय बीतने के बाद भी जब कोई कागजात नहीं मिले तो मुल्तानी बैंक पहुंचे।बैंक अधिकारियों ने साफ किया कि ऐसा कोई नो-ड्यूज सर्टिफिकेट जारी ही नहीं किया गया, जिसके बाद ठगी का खुलासा हुआ।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के अस्पतालों की लिस्ट हुई जारी, जिनमें मिलेगा मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज,

.

मुल्तानी ने बताया कि जब उन्होंने आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो मोहित गोगिया ने तीन बार चेक दिए, लेकिन तीनों ही बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी।करीब एक साल चली जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार रात थाना-7 में केस दर्ज किया। गौरतलब है कि इसी महीने प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिची ट्रैवल्स के दफ्तर, घर समेत कई ठिकानों पर छापेमारी भी की थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।