PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

बॉलीवुड सिंगर Yo Yo Honey Singh के बाद नेहा कक्कड़ का विवादित डांस की शुरू हुई ट्रोलिंग

Neha Kakkar trolled over Lollipop song on social media

PTB News मनोरंजन : पंजाब के पटियाला की बहू और बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ {Neha Kakkar} का लॉलीपॉप सांग {Lollipop song} विवादों में घिर गया है। गीत ट्रोलर के निशाने पर है। गीत को लेकर लोग नेहा कक्कड़ {Neha Kakkar} और टोनी कक्कड़ पर अश्लीलता फैलाने के कमेंट कर रहे हैं। शास्त्रीय संगीत में बड़ा नाम मालिनी अवस्थी भी गीत के भद्दे डांस स्टेप्स को लेकर आपत्ति जता चुकी हैं। अब काला रंग सांग फेम पंजाबी सिंगर काका ने भी इस गीत को लेकर इंस्टा पर वीडियो जारी किया है।

.

काका ने ट्रोलर को जवाब देकर नेहा कक्कड़ {Neha Kakkar} का समर्थन किया है। पंजाबी सिंगर काका ने कहा कि आजकल इसी तरह के गीतों की मार्केट है। ऐसे गीत कुछ समय में ही मिलियन व्यू पार कर जाते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि अच्छे और सीरियस गीतों को कोई नहीं सुनता। बता दें कि इस गीत को 10 दिन में 12 मिलियन व्यू मिल चुके हैं। इस गीत को न्यूज ईयर पार्टी थीम को ध्यान में रखकर बनाया गया है। नेहा कक्कड़ {Neha Kakkar} बॉलीवुड की मशहूर सिंगर हैं।

.

Also Read : “Dhurandhar” Film Real Story : What did Uzair Baloch do after Rehman Dakait’s death?

.

वह मूल रूप से उत्तराखंड के नैनीताल की रहने वाली हैं। उन्होंने पटियाला के रोहनप्रीत के साथ शादी की है। 15 दिसंबर, 2025 को रिलीज कैंडी शॉप टाइटल से आया गीत आई लॉलीपॉप रातों-रात लोगों की जुबान पर चढ़ गया। धुरंधर फिल्म {Dhurandhar Film} के गीत के बाद इसकी चर्चा होने लगी। इससे ये ट्रोलर की नजर में आ गया। सोशल मीडिया पर ट्रोलर सहित सीरियस म्यूजिक सुनने वालों ने इस गीत के डांस को अश्लील बताया। गाने के रिलीज होते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके डांस स्टेप्स

.

और हुक स्टेप्स को बेहद भद्दा’ बताया। कई लोगों ने इसे बी-ग्रेड कंटेंट तक कह दिया और तर्क दिया कि इसे परिवार के साथ नहीं देखा जा सकता। उत्तर प्रदेश की मशहूर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने इस गाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने नेहा कक्कड़ के डांस स्टेप्स को घटिया और निंदनीय बताया। उन्होंने इस गीत को लेकर कहा कि नेहा कक्कड़ के ऐसे डांस स्टैप करने से इंडियन आइडल के मेकर्स पर भी सवाल उठते हैं।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर के अस्पतालों की लिस्ट हुई जारी, जिनमें मिलेगा मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत ₹10 लाख तक का कैशलेस इलाज,

उन्होंने पूछा कि जो लोग टीवी पर बच्चों के सामने जज और रोल मॉडल बनकर बैठते हैं, वे इस तरह के अश्लील वीडियो कैसे बना सकते हैं। सोशल मीडिया पर नेहा को इस बात के लिए भी ट्रोल किया जा रहा है कि उन्होंने इस गाने के विजुअल्स और अपने लुक में K-Pop (कोरियन पॉप) स्टार्स की नकल करने की कोशिश की है। यूजर्स ने इसे एक विफल प्रयास बताया और उनके पहनावे व अंदाज को शर्मनाक करार दिया।

.

इसके साथ ही टोनी कक्कड़ द्वारा लिखे गए बोलों को भी निशाने पर लिया गया। लोगों का कहना है कि गाने में लॉलीपॉप शब्द का बार-बार इस्तेमाल किया गया है जिसका कोई खास अर्थ नहीं निकलता। विवादों के बीच टोनी कक्कड़ ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें ट्रोलिंग की परवाह नहीं है, क्योंकि गाना ट्रेंड कर रहा है और लोग इसे देख रहे हैं। उन्होंने एक तरह से संदेश दिया कि चाहे प्यार मिले या गाली, व्यूज बढ़ रहे हैं जो उनके लिए काफी है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया को क्षत्रिय करणी सेना ने दी धमकी,

वहीं नेहा ने भी इंस्टाग्राम पर चिल करते हुए रील शेयर की, जिसे उनके आलोचकों को एक मौन जवाब माना गया। पंजाबी सिंगर काका ने कहा कि वैसे लॉलीपॉप गीत के म्यूजिक में उनको कोई बुराई नजर नहीं आती। टोनी कक्कड़ ने इसका अच्छा म्यूजिक बनाया है। अच्छी मार्केटिंग के दम पर गीत सुना जा रहा है। काका ने कहा कि टोनी कक्कड़ ने 4 दिन पहले बहुत अच्छे लिरिक्स वाला 4 दिन सांग भी रिलीज किया है, लेकिन इसे बहुत कम लोगों ने ही सुना। म्यूजिक इंडस्ट्री में पहले भी ऐसे गीत आए हैं, ये कोई पहली बार नहीं है।

.

वैसे ट्रोलर कुछ भी कर लें टोनी कक्कड़ को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। काका ने कहा- टोनी में एक खूबी बहुत अच्छी है कि वो न तो तारीफ की चिंता करता है और न ही बेइज्जती की। काका ने इस कैटेगरी के सांग ताकी-ताकी का भी जिक्र किया। इसके साथ ही इंस्टा स्टोरी पर नेहा कक्कड़ के गीत की तर्ज पर बने अन्य गीत की स्टोरी भी लगाई। बता दें कि टोनी कक्कड़ और नेहा कक्कड़ ने कैंडी शॉप टाइटल से कोलेबोरेशन की है।

Latest News