.
Jalandhar Rural Police arrested contract-robbery gang with pistol Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर देहात पुलिस ने पिस्तौल की नोक पर शराब के ठेके लूटने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है / पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गए आरोपियों की पहचान संदीप सिंह उर्फ रिंका पुत्र अमरजीत, पवनदीप सिंह पुत्र सुखवीर सिंह वासी नूरमहल, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र सुखविन्दर सिंह वासी जमशेर, सुखवीर सिंह उर्फ सोनू पुत्र जगजीत सिंह वासी कपूरथला, परमवीर सिंह उर्फ रिंका पुत्र हरवंस लाल वासी कपूरथला के तौर पर हुई है /
..
इस मामले संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल, एसपी रविन्दर पाल सिंह संधू, एसपी बलवीर सिंह और डीएसपी वतसला गुप्ता ने बताया कि उक्त आरोपी स्कोरपियों गाड़ी में स्वार होकर शराब के ठेकों को निशाना बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया करते थे /
जिन्हें गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए देहात प्रभारी शिव कुमार और थाना सदर नकोदर के प्रभारी सिकंदर सिंह ने संयुक्त टीम बनाकर काबू किया /
..
पुलिस ने गिरफ्तार किये गए आरोपियों से 2 पिस्तौल, 3 जिंदा कारतूस, 2 दातर और स्कोरपियो गाड़ी, बरामद की है / आरोपियों के ऊपर पहले भी लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं / पुलिस ने आरोपियों के ऊपर आईपीसी की धाराओं सहित मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Jalandhar Rural Police arrested contract-robbery gang with pistol Punjab


































