PTB News

Latest news
20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा जालंधर! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले लगा भारी ट्रैफिक जाम जालंधर से PM मोदी करेंगे ‘मिशन पंजाब 2027" की शुरुआत, सड़क के रास्ते पहुंचेंगे PM केंट स्टेशन, कुल 4 ...

जालंधर! स्कूल के लिए निकली 12 वर्षीय छात्रा हुई लापता, पुलिस CCTV खंगालने में लगी,

jalandhar School Girl Student missing police cctv footage

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते व्यावसायिक क्षेत्र रैणक बाजार में स्थित सरकारी हाई स्मार्ट स्कूल के बाहर से 5वीं कक्षा की एक 12 वर्षीय छात्रा के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने का मामला सामने आया है। बच्ची अपने साथियों के साथ घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन स्कूल के भीतर दाखिल नहीं हुई। छात्रा के इस तरह अचानक लापता होने से पूरे इलाके, स्कूल प्रशासन और परिजनों में हड़कंप मच गया है।

.

वहीं गायब हुई बच्ची की मां पूजा देवी ने बताया कि रोज की तरह उनके मोहल्ले (अली मोहल्ला) से कुल चार बच्चे एक साथ स्कूल के लिए रवाना हुए थे। इनमें से तीन बच्चे तो सुरक्षित तरीके से स्कूल की बिल्डिंग के अंदर चले गए, लेकिन उनकी 12 वर्षीय बेटी सोनी कुमारी रास्ते से ही संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई। काफी देर तक जब बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। वहीं परेशान परिजनों ने जब स्कूल पहुंचकर स्टाफ और प्रशासन से पूछताछ की,

.

.

तो स्कूल प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि बच्ची आज स्कूल पहुंची ही नहीं थी। सुबह हाजिरी (अटेंडेंस) के दौरान भी वह अनुपस्थित पाई गई। स्कूल प्रशासन के इस जवाब के बाद परिजनों के होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी। इस पुरे मामले की सूचना मिलते ही स्थानी पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस मामले के जांच कर रह ASI राजकुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्राथमिक जांच और

.

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, अली मोहल्ले से आए चार बच्चों में से तीन तो मुख्य गेट के अंदर चले गए, लेकिन सोनी कुमारी गेट के अंदर दाखिल नहीं हुई। शुरुआती फुटेज में यह बात सामने आ रही है कि बच्ची स्कूल के गेट के बिल्कुल पास पहुंचकर अचानक पीछे की तरफ मुड़ गई। वहीं बच्ची की मां पूजा देवी के बयान दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

.

यह भी पढ़ें : DC ने दिए बस में चढ़ने-उतरने की व्यवस्था को लेकर प्राइवेट स्कूलों को सख्त आदेश

.

वहीं स्कूल के आसपास और रैणक बाजार के रास्तों में लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है, ताकि यह सटीक पता लगाया जा सके कि गेट से पीछे मुड़ने के बाद बच्ची किस दिशा में और किसके साथ गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही बच्ची को तलाश कर परिजनों के हवाले कर दिया जायेगा।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर की महिला अधिकारी ने जेल में बनाए प्रेम से संबंध, कैदी से मिलती, उसके पैसे से करवाई कॉस्मेटिक सर्जरी, फॉरेन ट्रिप भी कीं