PTB News

Latest news
दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय...

जालन्धर में दो केबल ऑपरेटरों में हुई SHO के सामने हाथापाई, SHO देखता रहा सारा तमाशा,

Jalandhar two cable operators got into a scuffle in front of the SHO the SHO was watching the whole scene PTB Big NEws

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर के माडल हाउस में दो केबल ऑपरेटरों में हुई हाथापाई का मामला काफी गरमा गया है, क्योंकि यह हाथापाई जालंधर के भार्गव कैंप थाने में तैनात SHO रविंदर कुमार के सामने जो हुई और हैरानी की बात तो यह है की SHO खुद सिविल में थे और जो कुछ पुलिस मुलाजिम भी अपने साथ लेकर आये वह भी सिविल में थे, हैरानी की बात तो यह है कि इस विवाद के बाद न तो किसी मौजूदा विधायक की कोई प्रतिक्रिया देखने को मिली और न ही पुलिस के सीनियर अधिकारीयों की,

ऐसे में यह प्रतीत होता है की पुलिस व कुछ सफेदपोश नेता इस मामले में मिले हुए हैं जिनको इस घटनाक्रम की पूरी जानकारी थी / आपको यह भी बता दें कि यह विवाद माडल हाउस में सेठी केबल ऑपरेटर और बाजवा केबल ऑपरेटर के बीच हुआ है / जहां सेठी केबल के मालिक ने गितांशू पर उसकी पगड़ी पर हाथ डालने के आरोप लगाया है / वही गीतांशु ने कवरेज के दौरान उसका मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है /

वहीं वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दो केबल ऑपरेटरों में कैसे हाथपाई हो रही है और पुलिस अधिकारी यानिके SHO रविंदर कुमार जोकि पहले भी कई बार विवादों की वजह से लाइन हाजिर रह चुके हैं मौजूदा सरकार के एक नेता के रहमोकर्म पर इस समय SHO भार्गव कैम्प में तैनात हैं /

वहीं मीडिया के बंधुओं को दिए गए बयान में SHO का कहना है कि स्टे आर्डर को लेकर यह सारा विवाद हुआ है / और पुलिस इस मामले में जाँच कर रही है और जल्द ही जोभी दोषी है उसके खिलाफ क़ानूनी करवाई की जाएगी, लेकिन इस मामले में अब एक केबल ऑपरेटर का मालिक फास्टवे केबल के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस 3 बजे करने जा रहा है /

Latest News