PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर में लगे कोड ऑफ कंडक्ट के बीच ASI के साथ की लोगों ने मारपीट, फाड़ी वर्दी, पुलिस ने किया मामला दर्ज,

jalandhar uniform was torn after beating the asi who was opening the jam in rama mandi chowk two brothers named absconding Punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : रामामंडी चौक में जाम लगने आए दो ट्रैफिक पुलिस के दो एएसआई के साथ रामा मंडी के दो भाई भिड़ गए / आरोपियों ने एएसआई सुरजीत सिंह से मारपीट की और वर्दी फाड़कर पगड़ी उतारने की कोशिश की, थाना कैंट की पुलिस ने देर रात रामा मंडी चौक, मंदिर वाली गली के रहने वाले शंटी, बंटी के खिलाफ IPC की धारा 353, 332, 186, 323 और 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है /

ASI सुरजीत सिंह ने बताया कि भूरमंडी तक जाम लगा हुआ था / इस दौरान ASI पवित्र सिंह के साथ रामा मंडी चौक में ट्रैफिक जाम खुलवा रहे थे / ASI सुरजीत रामा मंडी फ्लाईओवर के पास खड़े थे और ASI पवित्र सिंह चौक में मौजूद थे / इस दौरान दोनों आरोपी बाइक पर बीच रास्ते में खड़े हो गए, आगे जाने को कहा तो वे भड़क गए और ASI सुरजीत को पकड़ लिया / आरोपियों ने ASI के मुंह पर मुक्का मारा और उसकी वर्दी फाड़ दी /

वहीं साथी ASI ने किसी तरह दोनों भाइयों को रोका, लोगों की मदद से आरोपियों को घेरा तो उन्होंने फोन करके अपनी पत्नियों और अन्य लोगों को बुला लिया / ASI सुरजीत ने बताया कि घटना रात करीब आठ बजे की है / इस मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई तो थाना कैंट की पुलिस मौके पर जांच के लिए पहुंच गई /

थाना कैंट में तैनात ASI जसवंत सिंह ने अपनी पुलिस पार्टी के साथ किसी तरह मामला शांत करवाया और जख्मी ASI सुरजीत सिंह को सिविल अस्पताल भेजा / देर रात ASI सुरजीत सिंह ने सिविल अस्पताल से एमएलए लेकर पुलिस को सौंप दी थी / शंटी और बंटी के खिलाफ बोलने पर एक व्यक्ति को आरोपियों की पत्नियों ने मौके पर पीट दिया / सारे घटनाक्रम की वीडियो बना ASI ने पुलिस को सौंप दी है व पुलिस अब मामले की जाँच में जुट गई है /