.
.
jammu fire underway between terrorists and security forces in verinag anantnag district in j k
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जम्मू : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया गया है / जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ, 19 राष्ट्रीय रायफल और जम्मू कश्मीर पुलिस की एसओजी टीम मिलकर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन चला रही है / फिलहाल इलाके में तलाशी अभियान जारी है /
.
.
एएनआई के मुताबिक अनंतनाग जिले के वेरीनाग में तड़के आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई, जिसका मुंहतोड़ जवाब सेना के जवानों द्वारा दिया गया / इस बीच हुई फायरिंग में एक आंतकी को मार गिराया गया / सेना द्वारा इलाके की घेराबंदी कर ली गई है / विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है /
.
.
मारा गया आतंकी मोहम्मद इक़बाल है, जो जैश का आतंकी था / इस रूप में ये सुरक्षाबलों की एक बड़ी कामयाबी है / फिलहाल दोनों तरफ से फायरिंग जारी है / इसी बीच, मुठभेड़ वाली जगह किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है / इसके अलावा प्रशासन ने कुलगाम में किसी भी प्रकार की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है /
.
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
jammu fire underway between terrorists and security forces in verinag anantnag district in j k






































