.
.
jammu shri amarnath yatra 2019 registration will start from 1st april in 440 banks of all states of india
देश की इन बैंक शाखाओं में यात्री करवा सकेंगे पंजीकरण, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ धार्मिक : जम्मू-कश्मीर में वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा के लिए अग्रिम पंजीकरण एक अप्रैल से शुरू हो गया है / देशभर के 32 राज्यों/केंद्र शासित राज्यों में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू-कश्मीर बैंक और यस बैंक की 440 बैंक शाखाओं में एक अप्रैल 2019 से अग्रिम पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है / जम्मू-कश्मीर में पंजीकरण के लिए 17 बैंक शाखाओं को पंजीकृत किया गया है / पंजीकरण के लिए मान्यता प्राप्त चिकित्सा केंद्रों में डाक्टरों से कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट (सीएचसी) लेना अनिवार्य होगा / इसके लिए राज्य के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में 84 डाक्टर नियुक्त किए गए हैं / इस बार 46 दिन की यात्रा हो रही है /
.
.
जम्मू-कश्मीर में जम्मू में पांच, डोडा में एक, कठुआ में दो, पुंछ, रामबन, राजोरी, सांबा, श्रीनगर, उधमपुर और लेह में एक-एक तथा रियासी में दो बैंक शाखाओं में यात्री पंजीकरण किया जाएगा / कार्यालय समय में सभी बैंक शाखाओं में पंजीकरण प्रक्रिया जारी रहेगी / इसी तरह कंपलसरी हेल्थ सर्टिफिकेट के लिए जम्मू संभाग के विभिन्न चिकित्सा केंद्रों में 39 और कश्मीर संभाग में 45 डाक्टर नियुक्त किए गए हैं /
.
.
इनमें अस्पताल अधीक्षक, ब्लाक मेडिकल आफिसर, मेडिकल आफिसर, फिजिशियन, कंसलटेंट फिजिशियन शामिल हैं / मान्यता प्राप्त डाक्टरों द्वारा जारी हेल्थ सर्टिफिकेट ही मान्य होंगे। यात्रा अवधि के दौरान प्रतिदिन पारंपरिक पहलगाम-चंदनबाड़ी और बालटाल ट्रैक से 7500-7500 यात्रियों के अलावा पंजतरणी हेलीकाप्टर सेवा से अलग से श्रद्धालुओं को यात्रा की इजाजत होगी / यात्रा के लिए 13 वर्ष से कम और 75 वर्ष से अधिक आयु वाले यात्री को इजाजत नहीं दी जाएगी। यात्रा के सभी एंट्री प्वाइंट पर कड़ाई से जांच की जाएगी /
.
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
jammu shri amarnath yatra 2019 registration will start from 1st april in 440 banks of all states of india






































