PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमिशन के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी नए साल के अवसर पर डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक

Jasvir Singh Garhi paying respects at Dera Sachkhand Ballan on New Year

श्री गुरु रविदास महाराज जी के 650वें प्रकाश पर्व को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए देश भर के सवा 6 करोड़ रविदास भाईचारे को किया जाएगा लामबंद

PTB City न्यूज़ जालंधर : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमीशन के चेयरमैन स. जसवीर सिंह गढ़ी आज नए साल के अवसर पर डेरा श्री 108 संत सरवण दास जी सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए और प्रदेश के प्रत्येक वर्ग की चढ़दी कला के लिए अरदास की। डेरे के वर्तमान गद्दीनशीन संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने कहा कि

.

.

श्री गुरु रविदास महाराज जी का 650वां प्रकाश पर्व 20 फरवरी 2027 को संत निरंजन दास जी के नेतृत्व में विश्व स्तर पर बनारस की धरती पर मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक 650 साल के प्रकाश पर्व को पूरा रविदास भाईचारा एकजुट होकर मनाए, इसके लिए देश भर में रविदास भाईचारे को लामबंद किया जाएगा उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की बाणी सर्व-सांझीवालता का संदेश देती है

.

Jasvir Singh Garhi paying respects at Dera Sachkhand Ballan on New Year

.

और हमें गुरु जी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए उनकी महान शिक्षाओं पर पहरा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश में रविदास भाईचारे की करीब सवा 6 करोड़ आबादी है। उन्होंने कहा कि पूरी जनता तक श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को पहुंचाने के लिए देश भर में बड़े स्तर पर लहर पैदा की जाएगी, जिसकी शुरुआत पंजाब में रविदास भाईचारे से की जा रही है।

.

.

चेयरमैन श्री गढ़ी ने कहा कि इस कड़ी के तहत आने वाले तीन महीनों में श्री गुरु रविदास महाराज को मानने वाली सभी संस्थाओं और डेरों तक पहुंच बनाई जाएगी और सबको एक कड़ी में पिरोकर 650वें प्रकाश पर्व समागमों को पूरी श्रद्धा, भावना और मर्यादा के अनुसार सुचारू ढंग से मनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि

.

.

बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर जी को मानने वाली संस्थाओं सहित विभिन्न भाईचारों को शामिल करके गुरु जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर पंजाब में बड़ी जागरूकता लहर खड़ी की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रयास की शुरुआत आज डेरा श्री 108 संत सरवण दास जी सचखंड बल्लां से की गई है। इस अवसर पर जिला भलाई अधिकारी रणबीर सिंह के अलावा बड़ी संख्या में संगत मौजूद थी।