.
.
jharkhand saraikela kharsawan police arrests bjp leader blackmailing woman leader through rape video in saraikela
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Political न्यूज़ झारखंड : सरायकेला के आदित्यपुर में अपनी ही महिला सहयोगी को ब्लैकमेल करने के आरोप में पुलिस ने बीजेपी युवा मोर्चा के नेता अमित सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया / वह सतबहनी का रहने वाला है / आरोप के मुताबिक वह महिला नेत्री के मोबाइल पर दुष्कर्म का वीडियो भेजकर ब्लैकमेल कर रहा था / पीड़िता ने इस सिलसिले में आदित्यपुर थाने में केस दर्ज कराया है /
.
.
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी नेता ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया और अब वीडियो के जरिये उसे ब्लैकमेल कर रहा है / रेप के वक्त आरोपी ने वीडियो बनाया था / पीड़िता के मुताबिक आरोपी सरकार और संगठन के दम पर पुलिस से छूट जाने की भी धमकी दी है /
.
आदित्यपुर थानाप्रभारी ने बताया कि महिला नेत्री के साथ जबरन अवैध संबंध बनाकर वीडियो बनाया गया / अब उस वीडियो को वायरल किया जा रहा है / वीडियो के जरिये पीड़िता को पिछले कई महीनों से ब्लैकमेल किया गया / पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को थाने में बुलाकर गिरफ्तार कर लिया है / मामले में आगे की छानबीन चल रही है /
.
इस बीच आरोपी नेता की मां ने भी एक अन्य वीडियो सार्वजनिक किया है, जिसमें पीड़िता खुद वीडियो काॅल कर अश्लील बातें करती नजर आ रही हैं / मां का आरोप है कि पति के सामने पोल खुल जाने के कारण पीड़िता दुष्कर्म का आरोप लगा रही है / पीड़िता और उसके पति ने कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
jharkhand saraikela kharsawan police arrests bjp leader blackmailing woman leader through rape video in saraikela

































