PTB Sports न्यूज़ जालंधर : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में तमिलनाडु, श्रीपुरम में 25 दिसंबर से 30 दिसंबर तक होने वाली 67वीं नेशनल स्कूल गेम्स में शतरंज की उभरती खिलाड़ी जालंधर की जीनल शर्मा 17 साल आयु वर्ग (लड़कियां) शतरंज में पंजाब राज्य की तरफ से भाग लेने जा रही है।
..
लॉ ब्लॉसम्स स्कूल के चेयरमैन संजीव मड़िया ने खास तौर पर जीनल को शुभकामनाएं दी और भरोसा जताया की अपने प्रदेश का नाम ऊंचा करेगी। वही डायरेक्टर रूहानी कोहली व वंदना मड़िया ने कहा कि जैसे जीनल ने पहले ज़िला स्तर फिर अंतर ज़िला और सीबीएसई के शतरंज टूर्नामेंट में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया उसी तरह से राष्ट्रीय स्कूल खेलों में भी उच्च कोटि का प्रदर्शन करके अपने स्कूल,
. . .शहर व पंजाब प्रदेश का नाम रौशन करेगी। प्रिंसिपल निधि चोपड़ा जीनल की इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी और अच्छे प्रदर्शन उम्मीद की।जीनल की राष्ट्रीय स्कूल खेलों में प्रतिभाग के लिए अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी सुरेंद्र कुमार, डी एम स्पोर्ट्स इकबाल सिंह रंधावा, निखिल हंस, शिव कुमार ,पवन कुमार ,कशिश शर्मा आदि खेल प्रेमियों ने बधाई दी
. .

































