PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब : पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को लेकर आई बड़ी ख़बर, अभी कुछ दिन रहना होगा जेल में,

judicial-custody-former-minister-bharat-bhushan-ashu-extended-14-days-remain-jail-now

PTB Big न्यूज़ लुधियाना : पंजाब से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां लुधियाना से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को ED की टीम ने 1 अगस्त को ट्रांसपोर्ट टेंडर घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। 10 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद वह 14 दिन की न्यायिक हिरासत में थे। आज उन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया गया था, जहां 14 दिनों के लिये उनकी न्यायिक हिरासत की तारिख बढ़ा दिया गया है। अब 5 को सितंबर को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

.

.

आपको यह भी बता दें कि भारत भूषण आशु की गिरफ्तारी से पहले ईडी ने पंजाब टेंडर घोटाला मामले में 24 अगस्त 2023, 04 सितंबर 2023 और 06 सितंबर 2023 को भारत भूषण आशु और उनके सहयोगियों के आवासीय परिसरों में लुधियाना, मोहाली, नवांशहर और चंडीगढ़ (पंजाब) में 24 जगहों पर छापेमारी की थी। तलाशी अभियान के दौरान नगदी जब्त की गई और बैंक खातों में पड़ी राशि को फ्रीज कर दिया गया। संपत्ति, सोने के आभूषण और सोने के सिक्कों की कुल राशि को फ्रीज कर दिया गया।

.

.

इस मामले में जब्ती और फ्रीजिंग सहित बरामदगी का कुल मूल्य 8.46 करोड़ रुपये से अधिक था। श्रम परिवहन टेंडर घोटाले में आरोपी वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर अनाज मंडियों में माल का परिवहन करते थे। वहीं, आरोपियों ने टेंडर लेने से पहले विभाग में गलत वाहनों के नंबर लिखवा लिए थे। जांच में पता चला कि जो नंबर लिखवाए गए थे, वे स्कूटर, बाइक आदि दोपहिया वाहनों के थे। जिन वाहनों पर ये नंबर लगे हैं, वे माल ढोने के लिए मान्य नहीं हैं।

.

.

इस मामले में करीब 2 महीने पहले कुछ ट्रांसपोर्ट मालिकों और ठेकेदारों ने तत्कालीन कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु पर कुछ ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने और करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया था। अब इस मामले में जांच के बाद विजिलेंस ने एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारियां शुरू कर दी हैं। आशु पर भी टेंडरिंग में 2 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप है।

.

.