Kabul School Bomb Blast 25 killed 52 injured in blast near school in afghanistan
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ अफगानिस्तान : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक स्कूल के निकट शनिवार को जबरदस्त धमाका हो गया. इस बम विस्फोट में 40 लोगों के मारे जाने और 52 लोगों के घायल होने की खबर है / अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय ने ये जानकारी दी है / काबुल ज़िले के दस्त-ए-बारची में सैयद अल शुहादा गर्ल्स हाई स्कूल को निशाना बनाकर ये धमाका किया गया, जब लड़कियां स्कूल से निकल रहीं थीं / पहले कार बम फटा और फिर दो रॉकेट दागे गए / अभी तक किसी आतंकी संगठन ने ज़िम्मेदारी नहीं ली है /
. .अफगान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियन ने कहा कि हमले में 40 लोग मारे गए हैं और दर्जनों घायल हैं / घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है / यह बम धमाका पश्चिमी काबुल के दस्त ए बारची जिले में हुआ, जब लोग अगले हफ्ते ईद उल फितर की खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकले थे / ईद उल फितर रमजान के पवित्र महीने के अंत में मनाया जाता है / इस इलाके में शिया हजारा समुदाय के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं /
..
यह समुदाय सुन्नी इस्लामिक कट्टरपंथियों के निशाने पर रहा है / काबुल ज़िले के दस्त-ए-बारची में सैयद अल शुहादा गर्ल्स हाई स्कूल को निशाना बनाकर किया गया धमाका जब लड़कियाँ निकल रहीं थीं / पहले कार बम फटा और फिर दो रॉकेट दागे गए / अभी तक किसी आतंकी संगठन ने ज़िम्मेदारी नहीं ली है लेकिन ये जग ज़ाहिर है कि तालिबान महिलाओं की शिक्षा के ख़िलाफ़ है /
. .अफगानिस्तान में गृह मंत्रालय के उप प्रवक्ता हामिद रोशन ने कहा कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है, जो शुरुआती तौर पर एक आतंकी हमला प्रतीत हो रहा है / मरने वालों में कई स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हैं / स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता दस्तगीर नजारी का कहना है कि बम धमाके के बाद घटनास्थल की ओर कई एंबुलेंस रवाना की गईं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
Kabul School Bomb Blast 25 killed 52 injured in blast near school in afghanistan


































