PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

kangra hrtc bus fire accident passengers safe video viral

PTB Shocking न्यूज़ मंडी : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में शुक्रवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक चलती बस में अचानक आग लग गई। यह घटना पालमपुर डिपो की सरूट-पालमपुर रूट पर कलूना गांव के पास हुई। चालक की सतर्कता और सूझबूझ से बस में सवार लगभग 25 से 30 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया,

.

.

जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, बस सरूट से पालमपुर की ओर जा रही थी। कलूना गांव के समीप एक मोड़ पर पहुंचते ही चालक ने बस से धुआं निकलता देखा। खतरे को भांपते हुए उसने तुरंत बस सड़क किनारे रोक दी और सभी यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतार दिया। यात्रियों के उतरते ही आग ने तेजी से पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया।

.

.

देखते ही देखते बस धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही मिनटों में पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच के बाद ही होगा। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग धीरा की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि हादसे में सभी यात्री,

.

यह भी पढ़ें : NEET-UG 2026 का आया रिजल्ट, 11.21 लाख स्टूडेंट्स हुए पास, पंजाब-हरियाणा के दो छात्रों ने किया टॉप

.

चालक और परिचालक पूरी तरह सुरक्षित हैं, हालांकि बस पूरी तरह नष्ट हो गई। इस घटना के बाद एचआरटीसी की बसों की तकनीकी स्थिति और रखरखाव को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। लोगों ने निगम से बसों की नियमित तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों को और मजबूत बनाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

.

यह भी पढ़ें : जालंधर कैंट स्टेशन पर पहुंचे DGP Gaurav Yadav, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा