.
kankani deer hunting case famous Actor salman khan threatened to kill again facebook post viral rajasthan jodhpur
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “मनोरंजन” न्यूज़ जोधपुर : कांकाणी हिरण शिकार (Kankani deer hunt) मामले में आरोपी फिल्म स्टार सलमान खान (Salman Khan) को एक बार फिर जान से मारने की धमकी (Threats to kill) दी गई है / पिछली बार सलमान को धमकी पुलिस (Police) के सामने दी गई थी /
..
इस बार सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए दी गई है. यह धमकी दी है स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी के ग्रुप ‘सोपू’ ने सोपू की धमकी वाली फेसबुक पोस्ट वायरल (Viral) होने के बाद के पुलिस इसकी जांच में जुट गई है / हिरण शिकार मामले में सलमान खान की अपील पर जोधपुर में 27 सितंबर को सुनवाई (hearing) होनी है /
.‘सोपू’ के फेसबुक पेज पर गैरी शूटर नामक युवक ने सलमान खान के चित्र पर लाल क्रॉस लगाकर लिखा है कि “सोच ले सलमान तू भारत के कानून से बच सकता है, लेकिन विश्नोई समाज और सोपू पार्टी के कानून ने तुझे मौत की सजा सुना दी है / सोपू की अदालत में तू दोषी है सलमान” सलाम शहीदा नूं. इस पोस्ट के वायरल होने के बाद पुलिस इस मामले की तहकीकात में लगी है /
.इस मामले में सीनियर पुलिस अधिकारी डीसीपी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस किसी भी सेलिब्रिटी को पेशी के दौरान पूरी सुरक्षा देती है और किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हो इसका पूरा ध्यान रखती है / कांकाणी हिरण शिकार मामले के बाद से सलमान खान को जान से मारने की धमकी सोपू गैंग द्वारा लगातार दी जा रही है /
.
उल्लेखनीय है कि पूर्व में अंतरराज्य गिरोह सरगना लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी थी / लॉरेंस ने सलमान को धमकी पुलिस अधिकारियों के सामने कोर्ट में पेशी के दौरान दी थी / उसके बाद सलमान की सुरक्षा को लेकर पुलिस हमेशा सतर्क रहती है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
kankani deer hunting case famous Actor salman khan threatened to kill again facebook post viral rajasthan jodhpur




































