PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के छात्रों ने जेईई मेन 2 परीक्षा में अच्छे अंक लाकर ग्रुप का नाम... 30 जून तक सीबीएसई स्कूलों में सभी अध्यापक होंगे उपलब्धः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री ने ज्वालामुखी में विद्युत मंडल और उपमंडल कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास... जालंधर : दिन-दहाड़े चोरों के हौसले बुलंद, गुरु नानक पुरा वेस्ट से स्पलेंडर बाइक चोरी, CCTV में कैद ह... जालंधर : 9वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की के मां बनने की ख़बर से जिला पुलिस के पैरों से खिसकी जमींन, ज... पंजाब के DSP की गोली लगने से हुई मौ/त, SP ने की घटना की पुष्टि, क्या कुछ कहा, जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्र... शादी समारोह में खाना खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत, Share Market Rises: अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल, हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को दिया बड़ा झटका, पढ़ें पूरा मामला,

कपूरथला पुलिस द्वारा ‘गैंगस्टरों पर वार’ मुहिम युद्ध स्तर पर रहेगा जारी : एसएसपी गौरव तूरा,

Kapurthala Police crackdown on gangsters campaign

PTB Big न्यूज़ कपूरथला : पंजाब सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों और डी.जी.पी. पंजाब के आदेशों के अनुसार कपूरथला पुलिस द्वारा ‘गैंगस्टरों पर वार’ मुहिम जंगी स्तर पर जारी है। आज एस.एस.पी. कपूरथला गौरव तूरा के नेतृत्व में पुलिस द्वारा कपूरथला शहर के संतपुरा मोहल्ले में किराएदारों की शिनाख्त और तस्दीक करने की विशेष मुहिम चलाई गई, ताकि संगठित अपराध पर और सख्ती से नकेल कसी जा सके।

.

इस अवसर पर श्री तूरा ने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा पिछले तीन दिनों से ‘ऑपरेशन प्रहार’ शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य गैंगस्टरों और अन्य पेशेवर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना था। आज की मुहिम में 12 हॉटस्पॉट क्षेत्रों में किराएदारों की तस्दीक की गई, जिसके लिए 46 पेट्रोलिंग पार्टियां तैनात की गईं। उन्होंने बताया कि 566 किराएदारों की तस्दीक की गई है, जबकि लगभग 426 दस्तावेज भी चेक किए गए हैं।

.

.

इस दौरान 5 अनधिकृत कारें, 12 मोटरसाइकिल और 19 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गैंगस्टरों पर वार मुहिम के तहत खतरनाक अपराधियों को पनाह देने या किसी भी प्रकार की सहायता करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों के नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ने के लिए जिले भर में गतिविधियां जारी हैं। विभिन्न स्थानों पर किराए पर रहने वालों की शिनाख्त की जा रही है।

.

यह भी पढ़ें : फर्जी पासपोर्ट रैकेट का पुलिस ने किया भंडाफोड़, अपराधी को किया गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि कई मामलों में मकान/दुकान मालिक अपने आवासीय और व्यावसायिक स्थान किराए पर देते हैं, लेकिन किराएदारों की पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाते, जिससे उनके मकानों आदि के दुरुपयोग की संभावना बनी रहती है और अनचाही घटना होने का खतरा हमेशा बना रहता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे जिस भी किराएदार को रखें, उसकी पुलिस वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। इसके लिए पुलिस द्वारा बहुत ही सरल प्रक्रिया लागू की गई है।

.

.

उन्होंने बताया कि लोग नजदीकी पुलिस साझा केंद्र में जाकर अपने किराएदार की पुलिस वेरिफिकेशन करवा सकते हैं, जिसके लिए फीस बहुत मामूली है। उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब सरकार द्वारा एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 शुरू किया गया है, जहां लोग अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गुप्त रूप से जानकारी दे सकते हैं। इस अवसर पर डी.एस.पी. डॉ. शीतल सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।

.

यह भी पढ़ें : गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी हिमाचल की झांकी, ‘स्वतंत्रता का मंत्र-वंदे मातरम्’ थीम पर दिखेगी प्रदेश की वीर परंपरा,

.

Latest News