PTB Big न्यूज़ कपूरथला : कपूरथला में बीते दिनों हुई बेअदबी कांड के मामले में अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है / सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निजामपुर गांव के गुरुद्वारा में जहां बेअदबी की घटना हुई थी वहां के मुख्य सेवादार को गिरफ्तार कर लिया गया है / ग्रंथी अमरजीत सिंह पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों कपूरथला के निजामपुर गांव में बेअदबी की घटना हुई थी / इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को भीड़ ने मौत के घाट उतार दिया था / अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है कि गुरुद्वारे में बेअदबी की घटना हुई ही नहीं थी /
इसी के चलते अब पुलिस ने गुरुद्वारे के मुख्य सेवादार ग्रंथी अमरजीत सिंह पर हत्या का केस दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार भी कर लिया है / पुलिस ने बताया कि बेअदबी से जुड़े कोई भी सबूत न मिलने के कारण इस घटना को बेअदबी नहीं कहा जा सकता /
आपको यह भी बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पहले ही कह दिया था कि कपूरथला में किसी भी तरह की बेअदबी नहीं की गई / वहां बेअदबी की घटना को अंजाम नहीं दिया गया है / उन्होंने कहा था कि युवक का बेरहमी से कत्ल किया गया है और आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी /



































