.
.
Kargil Vijay Diwas celebrated at HMV Jalandhar
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय जालन्धर के प्रांगण में कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन जी के योग्यात्मक दिशा-निर्देशन अधीन ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया गया एवं कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए /
.
.
इसी उपलक्ष्य में छात्राओं को एक डाक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई, जिसका उद्देश्य नई पीढ़ी में देश भक्ति की भावना उजागर करना रहा / छात्राओं को कारगिल 1999 में हुए शहीदों के त्याग के प्रति भी जागृत किया गया एवं कारगिल विजय के प्रति छात्राओं ने अपने भाव कविता एवं देश भक्ति के गीतों के माध्यम से व्यक्त किए व शहीदों के प्रति नतमस्तक हुए /
.
.
कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने भी इसी उपलक्ष्य में कारगिल शहीदों को नमन किया एवं भारतीय सेना को इस जीत प्राप्ति हेतु बधाई भी दी / उन्होंने छात्राओं को देश की रक्षा के प्रति सेवाओं में अग्रसर रहने हेतु प्रेरित किया / इस अवसर पर छात्राओं ने देश के प्रति तन, मन और धन से सदैव समर्पित रहने की शपथ भी ग्रहण की /
.
इसी उपलक्ष्य में एन.सी.सी. कैडेट्स एवं एन.एस.एस. वालंटियर्स ने दूरदर्शन केन्द्र जालन्धर में आयोजित कारगिल टॉक शो में भी सहभागिता की / टॉक शो में छात्राओं को कारगिल युद्ध की उपलब्धियों के बारे में बताया गया / इस अवसर पर छात्राओं ने विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी शंकाओं को भी दूर किया /
.
इस अवसर पर श्रीमती पूर्णिमा (अध्यक्षा एन.सी.सी.), श्रीमती नीता मलिक (विभागाध्यक्षा, राजनीति शास्त्र), श्रीमती अलका, श्रीमती प्रोतिमा भी उपस्थित रहे / समारोह का समापन राष्ट्रीय गान से किया गया /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Kargil Vijay Diwas celebrated at HMV Jalandhar






































