PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

कर्नाटक चुनाव से पहले बीजेपी प्रत्याशी का हुआ निधन, टला चुनाव,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ बेंगलुरू : भाजपा के मौजूदा विधायक और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार बी एन विजय कुमार का दिल का दौरा पड़ने से आज तड़के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया /

कुमार के निधन के कारण उनके विधानसभा क्षेत्र, जयनगर के लिए चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिया गया है / प्रदेश में भाजपा के संयुक्त प्रवक्ता एस प्रकाश ने को बताया कि विजय 12 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों में उम्मीदवार थे / उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने भी विजय के निधन पर शोक जताया /

उपराष्ट्रपति कार्यालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर उक्त शोक संदेश में लिखा गया ‘विजय सार्वजनिक जीवन में समर्पण और सादगी के लिए जाने जाते थे / मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना और सहानुभूति प्रकट करते हुए मृतात्मा की शांति की कामना करता हूं /’

बताया जा रहा है कि विजय जयनगर निर्वाचन क्षेत्र में चुनावी रैली के दौरान बेहोश हो गए थे जिसके बाद उन्हें सरकारी अस्पताल ‘जयदेव इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी’ में भर्ती कराया गया था / जहां उन्हें बचाने के कोशिशें नाकाम रहीं /

विजय कुमार की उम्र 59 वर्ष थी और वह जयनगर से दो बार विधायक रहे हैं / उन्होंने शादी नहीं की थी / अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, जयनगर सीट पर चुनावी प्रक्रिया स्थगित की जाती है / नये सिरे से मतदान की तारीख घोषित की जाएगी /

बता दें कि कर्नाटक में 12 मई को मतदान होना है / कुमार के निधन पर शोक जताते हुए केन्द्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार मीडिया के सामने भावुक हो गए / मुख्यमंत्री सिद्धरमैय्या ने भी कुमार के निधन पर शोक जताया है /