.
Kartarpur Corridor opening date is not decided yet Pakistan said
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “धार्मिक” न्यूज़ इस्लामाबाद : करतारपुर कॉरिडोर को लेकर अपनी बात से पाकिस्तान पलट गया है / पहले पाकिस्तान ने कहा था कि 9 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन होगा, लेकिन आज पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन की तारीख अभी तय नहीं है / आपको बता दें कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद क़ुरैशी ने खुद बयान दिया था कि वो 9 नवंबर को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को करतारपुर आने का न्योता दे रहे हैं /
..
आज पाकिस्तान ने कहा कि करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन के लिए अभी कोई तारीख तय नहीं की गई है हालांकि साथ ही उसने आश्वासन दिया कि सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर इसे अगले महीने ‘समय पर’ शुरू कर दिया जाएगा / आपको बता दें कि एक महीने पहले ही कॉरिडोर परियोजना के प्रमुख एक वरिष्ठ अधिकारी ने घोषणा की थी कि करतारपुर साहिब के लिए पाकिस्तान नौ नवंबर से भारतीय सिख श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति देगा /
..
विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘प्रधानमंत्री इमरान खान के वादे के मुताबिक करतारपुर कॉरिडोर पर काम समय पर पूरा हो जाएगा / इसका उद्घाटन समय पर होगा लेकिन इसके शुरू होने के लिए मैं कोई तारीख नहीं दे सकता क्योंकि अभी तक इसकी तारीख तय नहीं की गई है / उन्होंने आश्वासन दिया कि कॉरिडोर को सिखों के संस्थापक गुरू नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर 12 नवम्बर को खोल दिया जाएगा /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Kartarpur Corridor opening date is not decided yet Pakistan said































