PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

खालिस्तानी आतंकी की धमकी, इस BJP नेता का सोधा (हत्या) लगाने वाले को मिलेगा 25 लाख का इनाम,

khalistani-gurpatwant-pannun-threatened-kill-former-indian-embassy-america-taranjit-sandhu-who-joined-bjp-leader

.

PTB Big न्यूज़ दिल्ली : अमेरिका में भारत के राजदूत रहे तरनजीत सिंह संधू के राजनीति में उतरते ही उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने आज (20 मार्च) एक वीडियो जारी कर संधू को निज्जर का कातिल बताते हुए ये धमकी दी है। आतंकी पन्नू ने कहा- तरनजीत संधू आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या करवाने में शामिल था।

.

.

कनाडा में इसी के साथ मिलकर वर्मा ने निज्जर की हत्या करवाई थी। वीडियो पुलिस के पास भी पहुंच गया है। इसके आधार पर उनकी सुरक्षा भी बढ़ाई जा रही है। आतंकी पन्नू ने सुबह करीब पौने 9 बजे एक 1.23 मिनट का वीडियो जारी किया। ये वीडियो किसी अज्ञात यूट्यूब चैनल से अपलोड किया गया है। जोकि रात में ही बनाया गया था।

.

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने कहा- ये वो कातिल चेहरा है कि जिसने कनाडा में आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या करवाई है। पन्नू ने संधू को भारत सरकार का दलाल बताया और कहा- निज्जर की हत्या का जिम्मेदार कोई और नहीं बल्कि संधू ही है। अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में रहते हुए संधू ने अपने कनाडा में रह रहे साथी वर्मा की मदद से निज्जर की हत्या करवाई।

.

khalistani-gurpatwant-pannun-threatened-kill-former-indian-embassy-america-taranjit-sandhu-who-joined-bjp-leader

आतंकी पन्नू ने कहा- BJP सरकार ने अमृतसर से संधू को लोकसभा कैंडिडेट घोषित करना चाहती है। ऐसे ही 1984 में सिखों का कत्ले आम करने वाले लोगों को लोकसभा सदस्य बनाया जाता था। पन्नू ने कहा- सिख फॉर जस्टिस ऐलान करता है कि निज्जर की हत्या का बदला लिया जाएगा। पन्नू ने कहा है कि मेरी संस्था 25 लाख रुपए के इनाम का ऐलान करती है।

 

.

अगर कोई संधू को निज्जर की हत्या पर सवाल पूछेगा तो उसे ये इनाम दिया जाएगा और अगर कोई संधू का सोधा (हत्या) लगा देगा तो उसे और इनाम दिया जाएगा। बीते दिन तरनजीत संधू दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद चर्चा थी कि उन्हें भाजपा अमृतसर से उम्मीदवार बना सकती है। वह गत 15 दिन से अमृतसर में ही थे। साथ ही उन्होंने इलाके के लोगों से मुलाकात की करनी भी शुरू कर दी है।

.

वह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं। पार्टी जॉइन करने के बाद उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया और कहा था कि पीएम की प्रेरणा से ही उन्होंने पार्टी जॉइन की है। संधू ने कहा था कि पिछले दस साल से वह पीएम मोदी के साथ काम कर रहे हैं। तरनजीत सिंह एसजीपीसी के संस्थापक सदस्य तेजा सिंह समुंदरी के पोते हैं और गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के संस्थापक कुलपति बिशन सिंह समुंद्री के पुत्र हैं।

.