PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

सुप्रीम कोर्ट तक पहुंची किसान आंदोलन की गूंज, CJI ने क्या कहा?

kisan-andolan-farmers-march-to-delhi-reached-supreme-court-cji-took-cognizance-of-bar-association-appeal

.

.

PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : किसानों के दिल्ली कूच की गूंज अब सुप्रीम कोर्ट तक भी सुनाई दे रही है। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने डी वाई चंद्रचूड़ ने संज्ञान लेते हुए कहा कि अगर किसी भी वकील को आवाजाही की वजह से दिक्कत हो रही है। हम उस हिसाब से समय में बदलाव करेंगे। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आदिश अग्रवाल ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को एक पत्र लिखा है।

.

.

.

उन्होंने दिल्ली में प्रवेश करने की कोशिश करने वाले किसानों के खिलाफ उपद्रव पैदा करने और नागरिकों के जीवन को परेशान करने का आरोप लगाते हुए संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने के मांग की है। साथ ही, उन्होंने सीजेआई से अदालतों को निर्देश जारी करने का भी अनुरोध किया कि अदालतों के समक्ष वकीलों की गैर-मौजूदगी के कारण कोई प्रतिकूल आदेश पारित न किया जाए। आदिश अग्रवाल ने कहा, “मैं आपके ध्यान में लाने के लिए यह पत्र लिखने के लिए मजबूर हूं कि

.

.

किसानों के हितों की रक्षा के लिए भारत सरकार के सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद, कुछ किसान उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब से दिल्ली आने की तैयारी कर रहे हैं।” पत्र में कहा गया, “इससे पहले, 2021 और 2022 में दिल्ली की तीन सीमाएं इसी तरह के विरोध के कारण कई महीनों तक अवरुद्ध रहीं, जिससे आम जनता को कठिनाई हुई। यह भी रिकॉर्ड की बात है कि दिल्ली आने की कोशिश के दौरान कई लोगों की मृत्यु हो गई, क्योंकि वह इलाज के सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाए।”

.

.

.