PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. द्वारा मनाया गया मानवाधिकार दिवस,

kmv-celebrates-human-rights-day-with-full-zeal-and-enthusiasm

.

मानव अधिकार सामाजिक विकास का मौलिक आधार: प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के पॉलिटिकल साइंस विभाग के द्वारा ह्यूमन राइट्स विभाग, स्टूडेंट वेलफेयर विभाग एवं के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के द्वारा संयुक्त रूप से मानवाधिकार दिवस मनाया गया.

.

.

इस संबंध में आयोजित हुई पोस्टर मेकिंग,निबंध लेखन आदि गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए छात्राओं ने मानवाधिकारों को परिभाषित करते हुए जागरूकता फैलाई. पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में से रिद्धिमा ने पहला, हिमांशी प्रभाकर ने दूसरा तथा खुशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि कंसोलेशन प्राइज़ हरनूर को प्रदान किया गया.

.

.

.

इसके साथ ही निबंध लेखन प्रतियोगिता में से काम्या चढ़ा पहले, राबिया शर्मा दूसरे तथा कृतिका तीसरे स्थान पर रही. सभी विजेताओं को मुबारकबाद देते हुए विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर अपने संबोधन के दौरान विस्तार सहित मानव अधिकारों के बारे में चर्चा कर इन्हें सामाजिक विकास का मौलिक आधार कहा.

.

.

इसके साथ ही उन्होंने सभी को एक दूसरे के अधिकारों का सम्मान करते हुए सुदृढ़ता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन कर सही अर्थों में मानव अधिकारों को अपनाने की अपील की. इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, श्रीमती आशिमा साहनी, अध्यक्षा, पॉलिटिकल साइंस विभाग, डॉ. इकबाल सिंह, श्रीमती वीना दीपक, कोऑर्डिनेटर, श्रीमती आनंद प्रभा, इंचार्ज तथा कॉलेजिएट स्कूल के प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की.

.

.