सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ पंजाब से डॉ. सचिन कुमार ने छात्राओं से सांझा किया गणित का रहस्य,
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर ने के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ़ मैथमेटिक्स के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस-पाई दिवस बेहद जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विभाग के द्वारा विद्यालय के रिसर्च सेल के साथ मिलकर क्यूरी ग्रांट के अंतर्गत गणित के रहस्य विषय पर वर्कशॉप का आयोजन करवाया गया .
. ..
जिसमें डॉ.सचिन कुमार, एसोसिएट प्रोफेसर, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ़ पंजाब, बठिंडा ने बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की. छात्राओं से संबोधित होते हुए डॉ. सचिन ने पाई दिवस के महत्व के बारे में छात्राओं को विस्तार से समझाया. इसके साथ ही उन्होंने गणित के क्षेत्र में हाल ही में सामने आई समस्याओं पर चर्चा करते हुए छात्राओं को खुली चुनौतियों एवं उनके रिवॉर्डस के बारे भी समझाया.
. .आगे बात करते हुए डॉ. सचिन ने ईजिन मूल्यों और ईजिन वैक्टर के अनुप्रयोगों की बात करने के साथ-साथ वर्कशॉप के अंत में छात्रों के द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी बेहद सरल ढंग से दिए.
. .विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने छात्राओं को विषय की महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए डॉ. सचिन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस वर्कशॉप के सफल आयोजन के लिए श्रीमती वीना दीपक, अध्यक्षा, गणित विभाग तथा समूह प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की.
.







































