PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय,जालन्धर के द्वारा रंगों का त्यौहार होली पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक विशेष प्रोग्राम का आयोजन करवाया गया जिसमें विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बतौर मुख्य मेहमान शिरकत की। अपने संबोधन के दौरान जहां उन्होंने सभी को होली के त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी वहीं साथ ही मेहनत, लगन एवं समर्पण के साथ जीवन में आगे बढ़ते हुए अपनी और बाकियों की जिंदगी में खुशियों के रंग भरते रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
उल्लेखनीय है कि इस प्रोग्राम के दौरान संगीत विभाग के प्राद्यापकों एवं छात्राओं के द्वारा होली के रंग में सराबोर होते हुए त्योहार से संबंधित गीत बी पेश किए गए। इसके अलावा विद्यालय के डांस विभाग की छात्राओं ने अपनी नृत्य पेशकारी के साथ जहां सभी का मन मोह लिया वहीं साथ ही कॉस्मेटोलॉजी विभाग की छात्राओं के द्ववारा होली पर आधारित फेस पेंटिंग भी विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा।
इसके साथ ही स्वादिष्ट व्यंजनों की स्टॉल्स भी प्रोग्राम के दौरान लगाई गई तथा इसके अलावा पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के द्ववारा सेल्फी स्टेशन के साथ-साथ रिटेल मैनेजमेंट विभाग फाइन आर्ट्स विभाग आदि की ओर से भी छात्राओं के द्वारा तैयार किए गए घरेलू उपयोग एवं रूप सजा के सामान की स्टॉल्स भी सजाई गई। छात्राओं ने खूब नाच गाकर इस त्योहार को मनाते हुए अपने जीवन के पलों को यादगार बनाया। मैडम प्रिंसीपल ने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. गुरजोत, डीन, ई.सी.ए. एवं समूह टीम के द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की।





































