छात्राओं ने रेसिलियंस- दी आरमर फॉर इमोशनल वेल बींग विषय पर हासिल की जानकारी,
PTB न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालन्धर के पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ साइकॉलजी द्वारा विश्व मेंटल हेल्थ दिवस पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रेसिलियंस-दी आरामर फॉर इमोशनल वेलबींग विषय पर वेबीनार का आयोजन करवाया गया जिसमें डॉ. शिल्पा सूरी, कंसलटेंट साइकोलॉजिस्ट एवं ट्रेनर, प्लेनेट साइकॉलजी, चंडीगढ़ ने बतौर स्रोत वक्ता शिरकत की।
. .60 से भी अधिक प्रतिभागियों की शिरकत वाले इस वेबीनार में डॉ. शिल्पा ने संबोधित होते हुए विषय को विस्तार सहित परिभाषित करने के साथ-साथ लचकता के विभिन्न पहलुओं पर भी प्रकाश डाला। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं के साथ जीवन में लचकीला बनने के लाभ एवं नुक्ते सांझा किए ताकि अपनी शक्तियों एवं क्षमताओं को पहचानते हुए जीवन की चुनौतियां सकारात्मकता के साथ पार करने का उत्साह जुटाया जा सके एवं साथ ही शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक कल्याण काफी साथ हासिल किया जा सके।
..
इसके इलावा वेबीनार के दौरान प्रतिभागियों द्वारा पूछे गए विभिन्न सवालों के जवाब भी श्रोत वक्ता ने बेहद सरल ढंग से दिए। इसके साथ ही संबंधित दिवस के महत्व को दर्शाते हुए छात्राओं ने खूबसूरत पोस्टर बनाकर अपनी कलात्मक सूझ-भूझ का बखूबी प्रदर्शन किया।
. .विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने डॉ. शिल्पा द्वारा छात्राओं को विषय की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने पर आभार व्यक्त करते हुए मानसिक सेहत के किसी भी इंसान के जीवन में महत्व को बयान किया और कहा कि व्यक्ति के समूचे कल्याण में मानसिक सेहत शारीरिक तंदुरुस्ती की तरह ही जरुरी है। इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. प्रतिमा, डॉ. शरणजीत एवं समूह साइकॉलजी विभाग द्वारा किए गए प्रयासों की प्रशंसा की।
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें































