PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

के.एम.वी. में हॉस्टल नाइट सफलतापूर्वक आयोजित

KMV Collage successfully organises Hostel Night Jalandhar

PTB न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा हॉस्टल की छात्राओं के लिए प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला रंगारंग कार्यक्रम हॉस्टल नाइट सफलतापूर्वक आयोजित करवाया गया। इस प्रोग्राम में विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने प्रेरणादायक शब्दों के साथ छात्राओं से संबोधित होते हुए।

उन्होंने मेहनत को सफलता का मज़बूत आधार बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहां की दृढ़ निश्चय एवं समर्पण के साथ किया गया काम यकीनन ही जीवन में निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की ओर अग्रसर रहने में सहायक साबित होता है। हॉस्टल की छात्रा वीरपाल के द्वारा राधा कृष्ण नाम के साथ प्रारंभ हुए इस प्रोग्राम में छात्राओं ने विभिन्न

KMV Collage successfully organises Hostel Night Jalandhar

प्रस्तुतियों के साथ सभी का मन मोह लिया। छात्राओं कीर्ति एवं दीक्षा के डयूट डांस का जहां सभी ने तालियों के साथ स्वागत किया वहीं साथ ही विभिन्न छात्राओं के द्वारा गाए गए गीत एवं मॉडलिंग के दौरान रैंप पर दिलकश अदाओं ने सभी का दिल जीता।

खचाखच भरे ऑडिटोरियम में हिमाचली पारंपरिक नृत्य नाटी एवं पंजाब के प्रसिद्ध लोक नृत्य भांगड़ा की पेशकारी ने सभी को थिरकने पर मजबूर किया। उल्लेखनीय है कि अपनी शानदार प्रस्तुति से दिल जीतने वाली छात्राओं को मैडम प्रिंसिपल के द्वारा सम्मानित भी किया गया। छात्राओं के सुखद, स्वर्णिम एवं स्वस्थ भविष्य की कामना करते हुए समाप्त इस प्रोग्राम में विशेष अतिथि श्री रवि दावला, डॉ. गोपी शर्मा, डॉ. संदीप, श्रीमती दीपिका वशिष्ट व हॉस्टल वार्डन श्रीमती परमजीत, श्रीमती बलविंदर एवं श्रीमती गुरमीत के साथ-साथ होस्टल स्टाफ के सदस्य भी मौजूद रहे।

Latest News