PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

के.एम.वी. की छात्राओं ने अपने अध्यापकों को किया नमन

kmv-college-jalandhar-celebrates-teachers-day-with-full-zeal-enthusiasm

पूरे जोश एवं उत्साह के साथ मनाया गया अध्यापक दिवस

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के द्वारा अध्यापक दिवस के अवसर पर एक विशेष प्रोग्राम का आयोजन करवाया गया जिसमें छात्राओं ने अपने सभी प्राध्यापकों को नमन किया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस प्रोग्राम में बतौर मुख्य मेहमान शिरकत करते हुए सभी को अध्यापक दिवस की शुभकामनाएं दी और साथ ही सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन एवं कन्या महाविद्यालय के संस्थापक लाला देवराज जी के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की.

उन्होंने अध्यापक को ईमानदारी, समर्पण, उच्च आचरण, मेहनत आदि का एक ऐसा आदर्श बताया जो अपने विद्यार्थियों के सर्वपक्षीय विकास के लिए एक मज़बूत आधार साबित होता है. इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं के संपूर्ण विकास के लिए कन्या महा विद्यालय द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यों एवं महिला सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्धता के बारे में विस्तार सहित छात्राओं को जानकारी प्रदान करते.

इसके अलावा इस प्रोग्राम को यादगार बनाने के लिए छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर अपना योगदान देते हुए गीत-संगीत, सोलो डांस आदि जैसी विधाओं को पेश किया. इसके अलावा छात्राओं द्वारा अपने प्राध्यापकों के लिए खूबसूरत कार्ड्स भी बना कर भी प्रस्तुत किए गए. मैडम प्रिंसिपल ने इस प्रोग्राम के सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर के साथ-साथ स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों द्वारा किए गए प्रयत्नों की भी भरपूर सराहना की.

 

Latest News