PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

के.एम. वी. की एन.सी.सी. कैडेट्स का एक भारत श्रेष्ठ भारत-1 में शानदार प्रदर्शन

kmv-college-jalandhar-ncc-cadets-muskan-chauhan-and-mansi-performs-brilliantly-at-ek-bharat-shreshth-bharat-1

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर की एन.सी.सी. कैडेट्स विभिन्न गतिविधियों में अपनी शानदार प्रदर्शन के साथ विद्यालय को लगातार गौरवान्वित करती आ रही है। इसी श्रृंखला में के.एम.वी. की सार्जेंट मुस्कान चौहान तथा एल.सी.पी.एल. मानसी ने सिकंदराबाद, तेलंगाना में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत-1, 2023 में भाग लेते हुए अपनी शानदार प्रदर्शन के साथ विद्यालय का नाम रोशन किया।

.

.

2 (टी.) बी. एन. एन.सी.सी. सिकंदराबाद ग्रुप, आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना डायरेक्टरेट के द्वारा वर्धमान कॉलेज आफ इंजीनियरिंग, शमशाबाद में आयोजित इस कैंप में पंजाब, हिमाचल प्रदेश तथा चंडीगढ़ डायरेक्टरेट के साथ-साथ आंध्र प्रदेश तथा तेलंगाना डायरेक्टरेट के लगभग 150 कैडेट्स ने भाग लिया। कैंप के दौरान के.एम.वी. की सार्जेंट मुस्कान चौहान जो इस कैंप के दौरान पंजाब की स्पोर्ट्स कैप्टन भी थी ने स्पोर्ट्स में टीम सहत ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल किया।

.

.

इसके साथ ही वह रस्सा कशी एवं खो-खो में से भी सिल्वर मेडल की हकदार बनी. एल.सी.पी.एल. मानसी ने भी रस्सा कशी प्रतियोगिता में से सिल्वर मेडल अपने नाम करवाया. उल्लेखनीय है कि इस कैंप के दौरान खो-खो, बास्केटबॉल, रस्सा कशी, एन.आई.ए.पी. प्रेजेंटेशंस, ग्रुप सोंग्स, ग्रुप डांस आदि जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन के साथ-साथ एन.सी.सी. कैडेट्स को हैदराबाद के गोलकुंडा किले, सेक्टरीएट तथा सहज मार्ग स्पिरिचुअलिटी फाउंडेशन का भी दौरा करवाया गया।

.

.

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो.अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सार्जेंट मुस्कान तथा एल.सी.पी.एल. मानसी को उनकी इस विशेष उपलब्धि पर मुबारकबाद देते हुए एन.सी.सी. विभाग के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की सरारहना की।

.

.

.

.

Latest News