PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

KMV कॉलेज में आयोजित की गई लता मंगेशकर नाईट,

KMV College Jalandhar organises Lata Mangeshkar Night

PTB News शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय,जालन्धर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में लता मंगेशकर नाईट का आयोजन करवाया गया। ज्योति प्रज्जवलन और भजन गायन के साथ के साथ आरम्भ हुए इस कार्यक्रम में भारत की स्वर कोकिला लता मंगेशकर को संगीत में श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रोग्राम में उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की मुबारकबाद दी

और साथ ही अपने सम्बोधन में विश्व में महिलाओं की बदल रही स्थिति और भूमिका को उत्साहजनक बताया। उन्होंने कहा कि विश्व समाज के सभी क्षेत्रों में महिलाएं अपनी भूमिका पूरी जिम्मेदारी और योग्यता से निभा रही हैं। इसी संदर्भ में उन्होंने नारी सशक्तिकरण के लिए कन्या महाविद्यालय के द्वारा विगत तीन शताब्दियों से निभाई जा रही सार्थक भूमिका का भी विस्तार सहित उल्लेख किया।

संगीत साम्राज्ञी लता जी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि संगीत और स्वर साधना को समर्पित वह एक ऐसी अद्वितीय और साधक शख्सियत रही जिनके कारण भारतीय संगीत और फिल्मी गीतों की विश्व स्तर पर अपनी एक पहचान बनी। इस कार्यक्रम में लता जी के लोकप्रिय गीतों को विद्यालय के संगीत विभाग द्वारा बेहद शानदार ढंग से प्रस्तुत कर उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गीतों के माध्यम से संगीत को जन-जन की काुबान पर सजा देने वाली कलासिद्ध प्रतिभा को के.एम.वी. के प्राध्यापकों और छात्राओं द्वारा भावभीने रूप में याद किया गया।

KMV College Jalandhar organises Lata Mangeshkar Night

इसी कार्यक्रम के दौरान आज लता जी की तरह प्रतिभाशाली और पूर्ण योग्यता से विभिन्न क्षेत्रों को सवांरने वाली महिला शख्यितों को कन्या महाविद्यालय की ओर से चम्पियन ऑफ दी चेन आवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाली हस्तियों में श्रीमती पूर्णिमा बेरी, डायरेक्टर लीडर वोल्बस, जालन्धर,श्रीमती वानी विज, डायरेक्टर, दैनिक सवेरा नैटवर्क प्राईवेट लिमिटिड, बीबी प्रकाश कौर, यूनीक होम, डॉ. सुषमा चावला, वाइस प्रैकिाडैंट,

के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी, डॉ. सुषमा चोपड़ा, सैक्रेटरी, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी, श्रीमती सुशीला भगत, मैंबर, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी, श्रीमती कामना राज अग्रवाल आदि के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। विद्यालय प्राचार्या प्रो. डॉ. अतिमा शर्मा द्विवेदी जी ने इस विभूतियों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर विद्यालय की ओर से सम्मानित किया और साथ छात्राओं को इन सभी से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्सोहित किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित श्री आलोक सोंधी, जर्नल सैक्रेटरी, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी,

श्रीमती अनुराधा सोंधी, श्री ध्रुव मित्तल, कोषाध्यक्ष के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी के साथ-साथ विद्यालय प्रबन्धकर्तृ सभा के सदस्य श्रीमती शिव मित्तल, श्री सुरेश सेठ, श्रीमती आशु सेठ, डॉ. कमल गुप्ता, श्रीमती नीरू कपूर एवं अन्य अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडैंट वैलफेयर, श्रीमती अमरप्रीत खुराना, डॉ. पूनम शर्मा, डीन, डिपार्टमैंट ऑफ प्रफार्मिंग आर्ट्स एवं समूह स्टाफ सदस्यों के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की। उल्लेखनीय है कि इस प्रोग्राम के दौरान विद्यालय की हैडगर्ल आरकाू के द्वारा लता मंगेशकर के प्रेरणादायक जीवन को ब्यान करती पॉवर प्वाइंट प्रज़ेन्टेशन भी प्रस्तुत की गई।