PTB News

Latest news
Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस... CT Institute झगड़ा, छात्रों के दो गुटों के बीच, हॉस्टल में तोड़फोड़, कैंपस की सुरक्षा के लिए तैनात कि... डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी की छात्रा ऊर्वी राठौर को मिला 'यूथ क्लाइमेट लीडर अवॉर्ड' राष्ट्रीय स्तर पर शानद... रायत बाहर प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में "ड्रग्स का बढ़ता प्रकोप: महिलाओं पर पड़ता बोझ" विषय पर राष्ट्रीय... ਪੰਜਾਬੀ ਫਿਲਮ “ਬੋਲ ਭਾਵੇਂ ਨਾ ਬੋਲ” ਦੀ ਸਟਾਰ ਕਾਸਟ ਨੇ ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੀਤੀ ਸ਼ਿਰਕਤ, ਪੰਜਾਬ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਕਾਲਜ ਟੀਚਰਜ਼ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏਵੀ ਕਾਲਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਦੀ ਕੁੰਭ ਕਰਨੀ ਨੀਂਦ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਕ... बैंक से पैसा निकालने वाले करोड़ों ग्राहकों को दिया देश के सबसे बड़े बैंक ने बड़ा झटका

के.एम.वी. में गाइडेड टूर आयोजित कर नई छात्राओं को संस्था के गौरवमई इतिहास एवं विरासत से करवाया गया अवगत

kmv-college-new-students-were-made-aware-of-the-glorious-history-and-heritage-of-the-institution-by-organizing-guided-tour

पीटीबी न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनामस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालन्धर के द्वारा नई छात्राओं के लिए गाइडेड टूर का आयोजन करवाया गया। स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के द्वारा विशेष रूप से आयोजित करवाई गई इस गतिविधि का मकसद विद्यालय में दाखिला लेने वाली नई छात्राओं को संस्था के स्वर्णिम सफर, गौरवमई इतिहास एवं अमीर विरासत के साथ रूबरू करवाते हुए गुणवत्ता पर आधारित उच्च शिक्षा छात्राओं को प्रदान करने के लिए संस्था द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न इनोवेटिव स्टूडेंट-ओरिएंटेड प्रोग्रामों से अवगत करवाना था।

नई छात्राओं को विभिन्न छोटे समूहों में बांटा गया तथा विद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों ने उनका नेतृत्व किया। इस टूर के दौरान छात्राओं को कन्या महा विद्यालय के स्टेट-ऑफ-दि-आर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के बारे में जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ इस विरासत तथा ऑटोनॉमस संस्था के द्वारा ग्लोबल सिटीजंस तैयार करने के लिए किए जाते प्रयत्नों के बारे में भी बताया गया। इसके अलावा छात्राओं ने विद्यालय के स्वर्णिम इतिहास की गवाही देते हॉल ऑफ फेम को देखने के साथ-साथ विभिन्न विभागों में सुसज्जित शानदार लैब, हॉस्टल, हैरिटेज बिल्डिंग, वैश्विक सतरीय लाइब्रेरी, हेल्थ क्लब, जिम्नेजियम, ऑडिटोरियम, प्ले ग्राउंड, बोटैनिकल गार्डन आदि का दौरा किया।

विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने सभी नई छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए नए सत्र के लिए शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही उन्होंने छात्राओं को कन्या महाविद्यालय द्वारा प्रदान की जाती वैश्विक स्तरीय सुविधाओं से ज्यादा से ज्यादा लाभान्वित होने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कन्या महाविद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम एवं राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में भूतपूर्व छात्राओं की बनी हुई पहचान इस बात को और पक्का करती है कि कन्या महाविद्यालय गुणवत्ता पर आधारित प्रदान की जाती शिक्षा अंतरराष्ट्रीय सतर के अनुकूल है। इसके साथ ही उन्होंने डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर के द्वारा इस सफल प्रयत्न के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

Latest News