PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

के.एम. वी. कॉलेजिएट स्कूल द्वारा स्टार अचीवर्स सम्मानित,

kmv-collegiate-sr-sec-school-organizes-star-achiever-award-ceremony-for-the-students

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर की ओर से स्टार अचीवर्स अवार्ड सेरेमनी का आयोजन करवाया गया. स्टार अचीवर्स को सम्मानित करते इस विशेष प्रोग्राम में विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में अपने शानदार प्रदर्शन से अग्रणी रहते हुए सम्मान प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं से संबोधित होते हुए मैडम प्रिंसिपल ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी और भविष्य में भी मेहनत एवं लगन के साथ दिन प्रतिदिन सफलता के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया.

.

.

अपनी संबोधन के दौरान उन्होंने मानवीय जीवन में सफलता के लिए शिक्षा को मजबूत आधार माना जिसके साथ इंसान उचित ज्ञान एवं जानकारी प्राप्त कर आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़कर बाकियों के लिए मिसाल कायम कर सकता है. इसके अलावा इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने वाले स्टार अचीवर्स में से भूमिका को बेस्ट इन मेडिकल, काव्यांजलि को बेस्ट इन नॉन मेडिकल, तनवीर को बेस्ट इन कॉमर्स तथा कोमलप्रीत को बेस्ट इन आर्टस के रूप में सम्मानित किया गया.

.

.

इसके साथ ही नृत्य के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कॉलेजिएट स्कूल की छात्रा विधिता शर्मा को बेस्ट इन डांसिंग अवार्ड से सम्मानित किया गया. ड्राइंग एंड पेंटिंग के लिए कृतिका रानी और भानू का नाम आगे रहा. बेस्ट इन टेक्नोलॉजी के लिए लवप्रीत को सम्मानित किया गया. नेतृत्व में सर्वोत्तम गुरकिरन रही. एन.सी. सी. में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हरमनप्रीत कौर मुल्तानी को चुना गया. खेलों में सर्वोत्तम प्रदर्शन के लिए संजना शर्मा एवं मनप्रीत कौर को अचीवर्स अवार्ड के साथ सम्मानित किया गया.

.

.

गायकी में अर्षप्रीत आगे रही तथा बेस्ट वॉलंटरी के लिए दीक्षा को सम्मानित किया गया. सभी छात्राओं को सम्मानित करने के साथ-साथ प्राचार्या जी ने इस प्रोग्राम की सफल आयोजन के लिए श्रीमती वीना दीपक, कोऑर्डिनेटर, श्रीमती आनंद प्रभा, इंचार्ज, के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर एवं समूह आयोजक मंडल के द्वारा किए गए प्रयत्नों की प्रशंसा की.

.

.