PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं ने दि स्टोरी टेलर्स प्रतियोगिता के द्वारा दिखाई अपनी बेमिसाल सृजनात्मकता,

KMV Collegiate Sr. Sec. School showcase ample creativity during The Story Tellers Competition

PTB News “शिक्षा” : के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर के अंग्रेज़ी विभाग एवं स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से छात्राओं के लिए दी स्टोरी टेलर्स-सृजनात्मक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया. इस प्रतियोगिता में 10+1 एवं 10+2 (आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस) की छात्राओं ने बढ़-चढ़ कर भाग लेते हुए बखूबी अपनी बेमिसाल सृजनात्मकता का प्रदर्शन किया.

पर्यावरण, सामाजिक रिश्ते, शिक्षा देशा आदि जैसे विषयों को आधार बनाकर छात्राओं ने बेहद खूबसूरती के साथ अपनी कहानियों को प्रस्तुत किया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियां जहां छात्राओं के हुनर एवं रचनात्मकता को विकसित करने में सहायक साबित होती है वहीं साथ ही उनमें आत्मविश्वास को भी पैदा करती हैं.

इस प्रतियोगिता में छात्राओं की रुचि की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल के द्वारा समय-समय पर ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहता है जिसके साथ छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए गंभीर प्रयत्न किए जा सकें. इसके साथ ही उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर, श्रीमती वीना दीपक, कोऑर्डिनेटर और श्रीमती आनंद प्रभा, इंचार्ज,

के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साथ-साथ सभी प्राध्यापकों के द्वारा किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा की. उल्लेखनीय है कि जहां समूह विजेताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए वहीं साथ ही श्रेष्ठ कहानियों को के.एम.वी. एक्सप्रेशंस ब्लॉग में भी प्रकाशित किया जाएगा.