PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

के.एम.वी. द्वारा सस्टेनेबल फैशन शो को सर्मपित बहुरंगी फैशन शो सुकृति-22, 12-04-2022 को होगा आयोजित,

KMV going to organize Sukriti’ 22- a multi hued Fashion Show dedicated to Sustainable Fashion on 12 April, 2022

के.एम.वी. के 500 से भी अधिक मॉडल्स एवं डिजाइनर्स पूरे जोश व उत्साह के साथ कर रहे हैं कड़ी मेहनत,

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के द्वारा तिथि 12-04-2022 को सस्टेनेबल फैशन शो सर्मपित एक बहुरंगी फैशन फिएस्टा सुकृति-22 का आयोजन करवाया जा रहा है। महिला सशकितकरण का प्रतिनिधित्व करते हुए इस फैशन शो में सृजनात्मता, सुंदरता एवं आर्कषक रंगों का संयोजन छात्राओं के द्वारा तैयार किए गए विभिन्न परिधानों पर देखने को मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि इस शो की बड़ी सफलता के लिए विद्यालय के 500 से भी अधिक मॉडल्स एवं डिजाइनर्स दिन-रात पूरे जोश एवं उत्साह के साथ कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए विद्यालय प्रिंसीपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने बताया कि कन्या महाविद्यालय की यह वार्षिक विशेषता इस बार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की उच्चस्तरीय कंपनियों के द्वारा स्पॉन्सर की गई है। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा कि के.एम.वी. का यह मेहा इवेंट पूरे उत्तर भारत में अपनी शानदार प्रस्तुति एवं उत्तमता के लिए पहचाना जाता है।

उल्लेखनीय है कि छात्राओं की रचनात्मकता को एक उत्तम मंच प्रदान करते इस फैशन शो में विद्यालय के विभिन्न विभागों जैसे फैशन डिजाईनिंग, दीन दयाल उपाध्याय कौशल केन्द्र, कॉसमेटोलॉजी, जर्नलिज्म एंड मास कमयूनिकेशन, फाईन आर्टस आदि के द्वारा संयुकत रुप से प्रयत्न किए जा रहे हैं। उभर रहे डिजाइनर्स के द्वारा तैयार किए विश्व स्तरीय डिजाइंस को प्रर्दशित करते परिधानों का आत्मविश्वास से भरी हुई मॉडल रैंप पर विशेष प्रस्तुति देंगी।

08 राउंडज में बंटे हुए इस प्रोग्राम के प्रत्येक राउंड में दर्शकों एवं जजेस को पारंपरिक परिधान, ऑफिस वेयर, वेस्टर्न ड्रेसेस, इवनिंग गाउन, इंडो वेस्टर्न स्टाइल, इनोवेटिव साड़ी ड्रेपस, लहंगा आदि में कुछ नई कलाकारी एवं सृजनात्मकता देखने को मिलेगी। मैडम प्रिंसीपल ने उभरते हुए सभी डिजाइनर्स एवं मॉडल्स को मुबारकबाद देते हुए शहर के गणमान्य व्यक्तियों को इस मेगा इवेंट में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।