PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

के.एम.वी. में हर्षोल्लास से मनाया गया जन्माष्टमी का त्योहार,

kmv-hostel-celebrates-the-joyous-festival-of-janmashtami-with-full-zeal-and-enthusiasm

.

PTB News “शिक्षा” : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर में सदा ऐसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहता है जिनसे शिक्षा में उत्कृष्टता लाने के साथ-साथ भारतीय संघ सांस्कृतिक परंपराओं के महत्व के बारे में भी जागरूकता फैलाई जा सके. इसी श्रंखला में विद्यालय की हॉस्टल में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ जन्माष्टमी का त्योहार मनाया गया.

.

.

हॉस्टल की छात्राओं के लिए यादगार बने इस दिवस पर विद्यालय प्रिंसिपल प्रोफेसर अतिमा शर्मा द्विवेदी ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की. इस विशेष कार्यक्रम के दौरान हॉस्टल की छात्राओं के लिए मटकी तोड़ने की गतिविधि मुख्य आकर्षण का केंद्रीय रही जिसमें छात्राओं ने हॉस्टल के प्रांगण में एक मानव पिरामिड बनाते हुए मटकी तोड़ कर सौहार्द्र और टीम वर्क के साथ एकता और एकजुटता की भावना को बाखूबी प्रदर्शित  किया.

.

.

इसके अलावा इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने भगवान श्री कृष्ण की चंचल सहचरी गोपियों के रूप में सज कर उत्सव के माहौल में चार चांद लगा दिए. इस कार्यक्रम में भक्ति संगीत और भजन भी शामिल थे जिन्होंने उत्सव में आध्यात्मिक आयाम जोड़ने का काम भी किया. प्राचार्या जी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए सभी को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि जन्माष्टमी भगवान कृष्ण की दिव्य चंचलता का जश्न मनाने का समय है.

.

के.एम.वी. हॉस्टल में हम अपनी छात्राओं के लिए इस भावना को जीवंत बनाना चाहते थे ताकि भाग लेने वाली सभी छात्राओं में एकता और खुशी की भावना को बढ़ावा मिले सके. उन्होंने आगे कहा कि यह उत्सव सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देने और समाजिक निर्माण के लिए के.एम.वी. की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है. इस कार्यक्रम के सफल आयोजन पर मैडम प्रिंसिपल ने समूह हॉस्टल स्टाफ की छात्राओं के द्वारा किए गए प्रयासों की भी सराहना की.

.

.