PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

के.एम.वी. की छात्राओं ने विश्व एड्स दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों के द्वारा फैलाई जागरूकता, के.एम.वी. में मनाया गया विश्व एड्स दिवस,

KMV observes World AIDS Day

PTB न्यूज़ शिक्षा : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय,जालंधर के स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के अंतर्गत कार्यशील रेड रिबन क्लब के द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ इंग्लिश एवं पोस्टग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ जूलॉजी के साथ मिलकर विश्व एड्स दिवस मनाया गया.

विद्यालय के विभिन्न विभागों की छात्राओं ने इस अवसर पर आयोजित स्लोगन राइटिंग एवं पोस्टर मेकिंग जैसी विशेष गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए एड्स जैसी भयंकर बीमारी के कारणों, लक्षणों एवं इस से बचाव के साथ-साथ इसके साथ संबंधित अलग-अलग नकारात्मक धारणाओं को नकारते जागरूकता फैलाई.

इसके साथ ही छात्राओं द्वारा जहां पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम के साथ एड्स से संबंधित विभिन्न मुद्दों को विस्तार सहित पेश किया गया वहीं साथ ही जागरूकता पर आधारित वीडियोस बनाकर भी सांझा की गई .

विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए एड्स जैसी जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए अपील की तथा साथ ही बताया कि कन्या महाविद्यालय द्वारा समय-समय पर ऐसे जागरूकता फैलाने वाली गतिविधियों के साथ-साथ योगाभ्यास एवं कंपनी फैशन जैसे प्रोग्राम आयोजित किए जाते रहते हैं जिनसे अच्छी मानसिक एवं शारीरिक सेहत को यकीनन बनाया जा सके.

इसके अलावा उन्होंने इन गतिविधियों के सफल आयोजन के लिए डॉ. मधुमीत, डीन, स्टूडेंट वेलफेयर एवं अध्यक्षा, अंग्रेज़ी विभाग के साथ-साथ तथा श्रीमती साधना टंडन, अध्यक्षा, जूलॉजी विभाग और उनकी टीम के द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की.